सब्सक्राइब करें

Bakrid Fashion Tips: बकरीद पर दिखना है सबसे खूबसूरत? इन अभिनेत्रियों से लें फैशन टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 28 May 2026 01:44 PM IST
सार

Eid Celebrity Look Ideas:बकरीद पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक पाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों के शरारा, अनारकली सूट, चिकनकारी कुर्ता और हल्के मेकअप वाले स्टाइल को फॉलो किया जा सकता है। पेस्टल रंग, मिनिमल ज्वेलरी और आरामदायक फैब्रिक इस मौसम में ट्रेंड में माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bakrid 2026 Fashion Tips Outfit Style Guide And Celebrity Look Ideas
बकरीद के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : instagram

Bollywood Inspired Eid Look: बकरीद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं, बल्कि फैशन और ट्रेडिशनल स्टाइल का भी खास मौका माना जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, परिवार और दोस्तों से मिलते हैं और खास अंदाज में त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में हर किसी की कोशिश होती है कि उनका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे।

आजकल सोशल मीडिया और बॉलीवुड फैशन का असर काफी बढ़ गया है। कई लोग त्योहारों के लिए अपने आउटफिट और मेकअप आइडियाज बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पायर होकर चुनते हैं। खासकर ईद और बकरीद जैसे त्योहारों में शरारा, अनारकली, चिकनकारी और मिनिमल ज्वेलरी वाले लुक काफी पसंद किए जाते हैं।

अगर आप भी इस बकरीद पर ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो कुछ सेलिब्रिटी फैशन टिप्स आपके काम आ सकते हैं। सही रंग, आरामदायक फैब्रिक और हल्का मेकअप आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। आइए जानते हैं कि इस बकरीद किन अभिनेत्रियों के फैशन स्टाइल से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Bakrid 2026 Fashion Tips Outfit Style Guide And Celebrity Look Ideas
Gharara and Sharara - फोटो : instagram

बकरीद पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में कौन से आउटफिट हैं?


शरारा और गरारा सूट

ईद हो या बकरीद, महिलाएं सहजता के साथ स्टाइल और फेस्टिव लुक पाने के लिए शरारा और गरारा सूट को अपनाती हैं। ये आउटफिट फैशन इस वर्ष भी ट्रेंड में है। इस बकरीद पर फ्लोरल प्रिंट के या जरी वर्क वाले शरारा सेट या गरारा सूट से खुद को स्टाइल करें। 

Trending Videos
Bakrid 2026 Fashion Tips Outfit Style Guide And Celebrity Look Ideas
anarkali suit - फोटो : instagram

अनारकली सूट

बकरीद के मौके पर अनारकली सूट पहनकर तैयार हो सकती है। अनारकली सूट आपको एलिगेंट और फेस्टिव लुक देते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं और कई सेलेब्स के भी पसंदीदा हैं। अनारकली सूट फ्लोरल प्रिंट या पेस्टल रंगों में चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid 2026 Fashion Tips Outfit Style Guide And Celebrity Look Ideas
chikankari suit - फोटो : instagram

चिकनकारी कुर्ता

गर्मियों में चिकनकारी कुर्ता आरामदायक माना जाता है। बकरीद के मौके पर अगर आप खुद को चिकनकारी सूट या कुर्ता व पलाजो से स्टाइल करते हैं तो इस तरह के परिधान क्लास के साथ कंफर्ट भी देंगे।

विज्ञापन
Bakrid 2026 Fashion Tips Outfit Style Guide And Celebrity Look Ideas
jewellery designs - फोटो : instagram

किस तरह की ज्वेलरी बकरीद लुक को बेहतर बना सकती है?
 

  • झुमके और चांदबाली हमेशा ट्रेंड में रहते हैं।

  • ऑक्सीडाइज्ड और पर्ल ज्वेलरी एलिगेंट लुक देती है।

  • ज्यादा भारी ज्वेलरी की बजाय मिनिमल स्टाइल चुनना बेहतर हो सकता है।

  • हाथों में कंगन और अंगूठियां ट्रेडिशनल टच देती हैं।

  • मैचिंग दुपट्टा और ज्वेलरी पूरे लुक को कंप्लीट करते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed