Natural Cooling Face Pack At Home: गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान त्वचा के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन पर सनबर्न, जलन, लालपन और टैनिंग जैसी परेशानियां होने लगती हैं। खासकर दोपहर की तेज UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा दिखाई देने लगता है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Sunburn Face Pack: गर्मियों में चेहरा हो गया काला? ये घरेलू फेस पैक लौटाएंगे ग्लो
Sunburn Home Remedies : सनबर्न के लिए घर पर कौन-सा नेचुरल फेस पैक सबसे अच्छा है? सनबर्न से राहत पाने के लिए एलोवेरा, खीरा, दही, चंदन और गुलाबजल से बने नेचुरल कूलिंग फेस पैक सबसे फायदेमंद माने जाते हैं। ये त्वचा को ठंडक देने, जलन कम करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनबर्न से बचाने वाले 5 कूलिंग फेस पैक
एलोवेरा और गुलाबजल फेस पैक
-
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने और जलन कम करने में मदद करता है।
-
गुलाबजल स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट रखता है।
-
दोनों को मिलाकर 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।
खीरा और दही फेस पैक
-
खीरे में मौजूद पानी त्वचा को तुरंत कूलिंग इफेक्ट देता है।
-
दही सनटैन कम करने और स्किन को मुलायम बनाने में मदद करती है।
-
यह फेस पैक गर्मियों में इंस्टेंट राहत देता है।
चंदन और गुलाबजल पैक
-
चंदन की तासीर ठंडी होती है जो सनबर्न की जलन कम करती है।
-
यह चेहरे की रेडनेस और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।
-
सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करने लगती है।
टमाटर और शहद फेस पैक
-
टमाटर स्किन टैनिंग कम करने में असरदार माना जाता है।
-
शहद त्वचा को मॉइस्चराइज और नरम बनाए रखता है।
-
यह फेस पैक स्किन को नेचुरल चमक देता है।