सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit Saree Look: साड़ी पहनकर भी रहेंगी कूल! माधुरी दीक्षित के इन समर लुक से लें टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 03:15 PM IST
सार

Madhuri Dixit Summer Saree Look: हल्की और गर्मी के अनुरूप रंगों वाली माधुरी दीक्षित की इन साड़ी कलेक्शन को अपनाकर आप भी इस मौसम में स्टाइल और कंफर्ट को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Saree Styling Tips Inspired By Madhuri Dixit Summer Saree Looks
माधुरी की गर्मियों की साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram
Madhuri Dixit Summer Saree Styling Tips: गर्मियों के मौसम में महिलाओं के लिए सबसे चुनौती का काम होता है, तैयार होना या स्टाइलिश दिखना। गर्मी, उमस और पसीने में वह सहज रहना चाहती हैं लेकिन स्टाइल में भी पीछे नहीं रहना चाहती। अब ऐसी स्थिति में लड़कियां आरामदायक पैंट्स, कुर्तियां या शर्ट्स कैरी करना ज्यादा उपयुक्त समझती हैं। लेकिन अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं लेकिन गर्मी और उमस में साड़ी पहनने से कतराती हैं तो लेख आपके काम आएगा।


माधुरी दीक्षित हमेशा ही अपने लुक और स्टाइल के लिए पसंद की जाती हैं। भारतीय परिधानों में माधुरी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं। इन दिनों वह अपने समर लुक से ध्यान आकर्षित कर रही हैं। साड़ी पहनकर जब वह चिलचिलाती गर्मी में निकलती हैं तो भी बढ़े हुए तापमान का अहसास नहीं होता। 

इसका कारण है, उनका गर्मियों के लिए सही स्टाइलिंग को अपनाना। हल्की और गर्मी के अनुरूप रंगों वाली माधुरी दीक्षित की इन साड़ी कलेक्शन को अपनाकर आप भी इस मौसम में स्टाइल और कंफर्ट को अपना सकते हैं।
Summer Saree Styling Tips Inspired By Madhuri Dixit Summer Saree Looks
माधुरी दीक्षित की गर्मियों के लिए साड़ियां - फोटो : Instagram

फ्लोरल प्रिंट साड़ी

गर्मी के मौसम में साड़ी पहनना चाहती हैं तो फैब्रिक और रंग का विशेष ध्यान रखें। माधुरी दीक्षित की इस साड़ी से प्रेरणा ले सकती हैं। उन्होंने हल्के रंगों की इस खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी को कैरी किया है। जाॅर्जेट या शिफाॅन फैब्रिक की साड़ियां गर्मियों के लिए बेस्ट रहती हैं। इस तरह के रंग आंखों और शरीर दोनों को कूल रखते हैं। माधुरी दीक्षित की इस साड़ी को आप आसानी से लंबे समय तक पहनें रख सकती हैं। दफ्तर जाना हो या किटी हो, इसे अपनाकर स्टाइलिश लुक के साथ कंफर्ट पाया जा सकता है।

Trending Videos
Summer Saree Styling Tips Inspired By Madhuri Dixit Summer Saree Looks
माधुरी दीक्षित की गर्मियों के लिए साड़ियां - फोटो : Instagram

उड़ीसा की हैंडलूम साड़ी

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि माधुरी दीक्षित ने नीले और गुलाबी रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी है। यह उड़ीसा की हैंडलूम साड़ी है जो खांदुआ सिल्क या नवकोठी के नाम से जानी जाती है। इस तरह की साड़ी न केवल भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाती हैं, बल्कि सबके बीच आपको अलग और क्लासी लुक देती हैं। गर्मियों में इस तरह की साड़ी का लुक और सहजता दोनों ही बेहतर रहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Saree Styling Tips Inspired By Madhuri Dixit Summer Saree Looks
माधुरी दीक्षित की गर्मियों के लिए साड़ियां - फोटो : Instagram

ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी

माधुरी ने आइवरी जॉर्जेट साड़ी पहनी है। सफेद साड़ी में काले फ्लोरल प्रिंट बोर्डर एरिया से सजे हैं। इस साड़ी के साथ माधुरी ने क्राॅप ब्लैक ब्लेजर कैरी किया है, जो उनके साड़ी लुक को आधुनिक बनाता है। यह बेहद शार्प, ग्लैमरस लुक है और उन सभी के लिए एकदम सही है जो स्टेटमेंट ड्रेप्स के साथ बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज़ पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Summer Saree Styling Tips Inspired By Madhuri Dixit Summer Saree Looks
माधुरी दीक्षित की गर्मियों के लिए साड़ियां - फोटो : Instagram

समर सनसेट शिफाॅन साड़ी 

माधुरी दीक्षित की यह हल्की शिफाॅन साड़ी किसी पार्टी, आउटिंग या खास मौके के लिए बेहतरीन है। उनकी इस साड़ी का रंग ही बेहद खूबसूरत और आई कैचिंग है। उनकी साड़ी में गर्मियों की शाम या सूर्यास्त का रंग शामिल किया गया है। ये देखने में तो आकर्षक है ही, साथ ही गर्मियों में सुकून और आराम भी दे सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed