सब्सक्राइब करें

White Dress Styling Tips: सफेद ड्रेस में कैसे दिखें एलिगेंट और ग्लोइंग? जानें स्टाइलिंग टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 30 May 2026 10:21 AM IST
सार

White Outfit Hacks: आपको सफेद रंग और इस रंग के आउटफिट पहनना पसंद है, लेकिन आपका रंग सफेद में फीका दिखता है। ऐसे में आपको सफेद आउटफिट को स्टाइल करने के कुछ टिप्स के बारे में जानना चाहिए, ताकि सफेद कपड़ों में आप और आपका आत्मविश्वास निखरकर सामने आए।

विज्ञापन
Styling Tips: 5 Mistakes That Make White Dresses Look Boring And How to Fix Them
सफेद परिधानों में कैसे दिखें क्लासी - फोटो : Instagram

यशस्वी यादव



Fashion Tips For Women: सफेद रंग को हमेशा से एलिगेंस, क्लास और सादगी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि सफेद आउटफिट लगभग हर महिला की वॉर्डरोब का अहम हिस्सा होते हैं। चाहे ऑफिस लुक हो, कैजुअल आउटिंग या पार्टी वियर, सफेद आउटफिट हर मौके पर स्टाइलिश दिखाई देते हैं।

लेकिन कई बार सफेद कपड़े पहनते ही चेहरा फीका और पूरा लुक डल नजर आने लगता है, जिस वजह से मन होते हुए भी आप उसे पहनती नहीं हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर स्किन टोन के अनुसार आउटफिट का सही व्हाइट शेड, सही मेकअप और परफेक्ट एक्सेसरीज चुनी जाएं, तो सफेद ड्रेस आपके चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा सकती है।

Styling Tips: 5 Mistakes That Make White Dresses Look Boring And How to Fix Them
सफेद परिधानों में कैसे दिखें क्लासी - फोटो : AI

चुनना होगा सफेद का सही शेड
 

  • सफेद कपड़े पहनते समय अपनी स्किन टोन के अनुसार सही शेड चुनना जरूरी है, वरना चेहरा डल दिख सकता है।
  • गेहुंआ या सांवली त्वचा पर प्योर व्हाइट की बजाय ऑफ-व्हाइट (क्रीम), आइवरी या लाइट बेज शेड बेहतर लगते हैं।
  • ये रंग त्वचा के साथ मेल खाते हैं और चेहरे को नेचुरल ग्लो और सॉफ्ट लुक देते हैं।
  • वहीं, फेयर स्किन पर प्योर व्हाइट, स्नो व्हाइट या क्रिस्प व्हाइट शेड बेहद खूबसूरत लगते हैं।
  • ये चेहरे की चमक बढ़ाते हैं।
Trending Videos
Styling Tips: 5 Mistakes That Make White Dresses Look Boring And How to Fix Them
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut

सही फैब्रिक का चयन मायने रखता है
 

  • सफेद ड्रेस का लुक केवल रंग पर ही नहीं, बल्कि फैब्रिक पर भी निर्भर करता है।
  • गर्मियों के मौसम में कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे हल्के और आरामदायक फैब्रिक सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
  • अगर आप पूरी तरह सफेद ड्रेस पहन रही हैं, तो उसमें लेस, चिकनकारी या हल्की एम्ब्रॉयडरी जैसी डिटेलिंग जरूर होनी चाहिए।
  • इससे आउटफिट स्टाइलिश लगता है और लुक में नयापन आता है।
  • सिंपल व्हाइट ड्रेस में टेक्सचर जोड़ने से आपका लुक ज्यादा आकर्षक नजर आता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Styling Tips: 5 Mistakes That Make White Dresses Look Boring And How to Fix Them
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram/kareenakapoorkhan

कंट्रास्ट स्टाइलिंग से बनाएं लुक यूनीक
 

  • आपका रंग डल न दिखे इसके लिए आप पूरी तरह सफेद आउटफिट पहनने की बजाय उसमें कंट्रास्ट जोड़ें।
  • उदाहरण के लिए- सफेद टॉप है, तो साथ में ब्लैक पैंट या डार्क ग्रीन ट्राउजर पहनें।
  • ऑफ-व्हाइट कुर्ती पहन रही हैं, तो उसके साथ डार्क प्लाजो या शरारा पहनें।
  • ऑफिस लुक के लिए व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और गोल्डन एक्सेसरीज पहनें, यह आपको बॉसी लुक देगा।
  • इस तरह का कंट्रास्ट चेहरे को हाईलाइट करता है और पूरे लुक को बैलेंस्ड व स्टाइलिश बनाता है।

 

विज्ञापन
Styling Tips: 5 Mistakes That Make White Dresses Look Boring And How to Fix Them
सारा अली खान - फोटो : Instagram

मेकअप से आएगी चेहरे पर रौनक
 

  • सफेद कपड़ों के साथ मेकअप का सही बैलेंस बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बिना मेकअप के चेहरा फीका लग सकता है।
  • ऐसे में रेड, मैरून, हॉट पिंक या बरगंडी जैसे गहरे शेड की लिपस्टिक चेहरे की चमक बढ़ाती है।
  • आंखों में हल्का काजल या मस्कारा और गालों पर सॉफ्ट ब्लश लगाएं।
  • ऑयली स्किन के लिए मैट लिपस्टिक और ड्राई स्किन के लिए क्रीमी फिनिश बेहतर रहती है।
  • ध्यान रखें, सफेद आउटफिट के साथ हल्का और नेचुरल मेकअप सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed