Best Seeds For Healthy And Glowing Skin: जब बात खूबसूरत और हेल्दी स्किन की होती है, तो ज्यादातर लोग क्रीम, सीरम और फेस पैक पर ध्यान देते हैं। हालांकि, त्वचा की असली चमक सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं आती, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप अपने शरीर को क्या खिला रहे हैं। स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और इसकी सेहत के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी माना जाता है।
Seeds For Glowing Skin: महंगे स्किनकेयर नहीं, ये 8 बीज दिला सकते हैं नेचुरल ग्लो
Glowing Skin Foods: स्किन की सेहत सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी डाइट भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती है। कद्दू के बीज, चिया सीड्स, अलसी, सूरजमुखी के बीज, तिल, हेम्प सीड्स, अनार के दाने और तरबूज के बीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ स्किन को जरूरी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक और विटामिन E प्रदान कर सकते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कद्दू के बीज
-
कद्दू के बीच जिंक से भरपूर होते हैं।
-
त्वचा की सामान्य मरम्मत प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकते हैं।
-
स्नैक, सलाद या स्मूदी में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।
-
हेल्दी स्किन के लिए लोकप्रिय विकल्प माने जाते हैं।
चिया और अलसी के बीज
-
चिया सीड्स और अलसी के बीच ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं।
-
ये त्वचा की नमी बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।
-
दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर खाए जा सकते हैं।
-
नियमित सेवन से डाइट की गुणवत्ता बेहतर होती है।
सूरजमुखी के बीज
-
सूरजमुखी के बीच विटामिन E से भरपूर होते हैं।
-
एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं।
-
त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में भूमिका निभा सकते हैं।
-
यह एक हेल्दी स्नैक के रूप में लोकप्रिय हैं।
तिल और हेम्प सीड्स (भांग के बीज)
-
ये दोनों हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत हैं।
-
तिल और हेम्प सीड्स संतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं।
-
त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी अक्सर डाइट में शामिल किए जाते हैं।
-
सलाद और रोटी पर छिड़ककर खाए जा सकते हैं।