सब्सक्राइब करें

Seeds For Glowing Skin: महंगे स्किनकेयर नहीं, ये 8 बीज दिला सकते हैं नेचुरल ग्लो

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 10 Jun 2026 10:08 AM IST
सार

Glowing Skin Foods: स्किन की सेहत सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी डाइट भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती है। कद्दू के बीज, चिया सीड्स, अलसी, सूरजमुखी के बीज, तिल, हेम्प सीड्स, अनार के दाने और तरबूज के बीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ स्किन को जरूरी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक और विटामिन E प्रदान कर सकते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Best Seeds For Natural Glowing Skin Care Foods in Hindi
नट्स और सीड्स - फोटो : istock

Best Seeds For Healthy And Glowing Skin: जब बात खूबसूरत और हेल्दी स्किन की होती है, तो ज्यादातर लोग क्रीम, सीरम और फेस पैक पर ध्यान देते हैं। हालांकि, त्वचा की असली चमक सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं आती, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप अपने शरीर को क्या खिला रहे हैं। स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और इसकी सेहत के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कोई एक सुपरफूड रातों-रात स्किन की सभी समस्याओं को खत्म नहीं कर सकता। लेकिन कुछ पोषक तत्वों से भरपूर बीज ऐसे होते हैं जो शरीर को हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन E, ओमेगा-3 और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करते हैं। ये तत्व त्वचा की प्राकृतिक नमी बनाए रखने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और हेल्दी स्किन को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं।

यदि आप अपनी स्किन को अंदर से पोषण देना चाहते हैं, तो इन 8 बीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही कुछ अच्छी आदतें अपनाकर त्वचा की सेहत को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Best Seeds For Natural Glowing Skin Care Foods in Hindi
कद्दू के बीज - फोटो : Adobe Stock

कद्दू के बीज
 

  • कद्दू के बीच जिंक से भरपूर होते हैं।

  • त्वचा की सामान्य मरम्मत प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकते हैं।

  • स्नैक, सलाद या स्मूदी में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।

  • हेल्दी स्किन के लिए लोकप्रिय विकल्प माने जाते हैं।

Best Seeds For Natural Glowing Skin Care Foods in Hindi
चिया सिड्स - फोटो : Adobe Stock

चिया और अलसी के बीज 
 

  • चिया सीड्स और अलसी के बीच ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं।

  • ये त्वचा की नमी बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

  • दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर खाए जा सकते हैं।

  • नियमित सेवन से डाइट की गुणवत्ता बेहतर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Seeds For Natural Glowing Skin Care Foods in Hindi
सूरजमुखी के बीज - फोटो : Adobe Stock

सूरजमुखी के बीज

  • सूरजमुखी के बीच विटामिन E से भरपूर होते हैं।

  • एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं।

  • त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में भूमिका निभा सकते हैं।

  • यह एक हेल्दी स्नैक के रूप में लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
Best Seeds For Natural Glowing Skin Care Foods in Hindi
तिल - फोटो : Freepik.com

तिल और हेम्प सीड्स (भांग के बीज)
 

  • ये दोनों हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत हैं।

  • तिल और हेम्प सीड्स संतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं।

  • त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी अक्सर डाइट में शामिल किए जाते हैं।

  • सलाद और रोटी पर छिड़ककर खाए जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed