दिल्ली की सर्दी में दीपिका पादुकोण ने पहने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश स्वेटर, क्या आपको पसंद आए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'छपाक' के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका ने लाल रंग का स्टाइलिश इरडम का स्वेटर पहन रखा था। जिस पर काले रंग के खूबसूरत बटन लगे हुए थे। जिसके ऊपर लाल रंग का फ्लोरल ट्रेंच कोट पहन रखा था। इसके साथ ही काले रंग के स्टॉकिंग्स के साथ पम्प्स पहन रखे थे। जिसमें उनका लुक सर्दियों के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट और स्टाइलिश दिख रहा है।
दीपिका पादुकोण अपने लुक और स्टाइल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाती हैं। 'छपाक' की डायरेक्टर जोया अख्तर के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका ने हल्के गुलाबी रंग के टर्टल नेक स्वेटर के साथ मैचिंग की सिगरेट पैंट पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। एमिलिया विस्टीड के इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ दीपिका ने मेसी पोनीटेल के साथ ही न्यूड लिप्स और मैटेलिक आई मेकअप कर रखा था।
इसके अलावा जेनएयू पहुंची दीपिका पादुकोण ने काले रंग के लांग ओवरकोट के साथ सफेद लांग शर्ट और नीले रंग की मॉम जींस पहन रखी थी। जिसको काले बूट के साथ पेयर किया गया था।
दीपिका पादुकोण ने इसके पहले नांरगी रंग के आउटफिट में 'छपाक' का प्रमोशन किया था। हांलाकि ऑरेंज रंग के ओवरसाइज शर्ट और शिमरी पैंट के साथ उनका लुक कुछ खास नहीं लग रहा था। जिसके साथ बॉलीवुड की मस्तानी ने मैचिंग की स्ट्राइप सैंडिल पहन रखी थी।