फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   hits and flops traditional looks in cannes film festival

कान में भारतीय लुकः कौन रहा हिट, कौन हुआ फ्लॉप

Mon, 27 May 2013 05:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
hits and flops traditional looks in cannes film festival

कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर जहां दुनिया भर की अभिनेत्रियों ने तरह-तरह के गाउन्स में उतरकर फैशनपरस्तों से वाहवाही लूटी, वहीं भारतीय अभिनेत्रियों ने अपने-अपने तरीके से भारतीय परंपरा की झलक अपने पहनावे से देने की कोशिश की।

विज्ञापन


किसी को इस कोशिश में तारीफ मिली तो कोई अपने प्रयोग में बुरी तरह फ्लॉप हुआ। दरअसल, कान जैसे समारोहों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैशन और भारतीय परंपरा के ग्रेस के बीच तालमेल बैठाना किसी चुनौती से कम नहीं है। जानिए, इस चुनौती में कौन खरा उतरा और कौन नहीं।
विज्ञापन


actress at cannes film festivalऐश्वर्या राय बच्चन
विज्ञापन
विज्ञापन

कान महोत्सव के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन सालों से जलवे बिखेर रही हैं, लेकिन पिछले साल उनकी ड्रेसिंग और वजन के कारण फैशन क्रिटिक्स ने कठघरे में खड़ा कर दिया था।

इस बार कान में ऐश्वर्या की मौजूदगी और उनके ग्रेस ने न सिर्फ आलोचकों का मुंह बंद किया बल्कि मौके की नजाकत को देखते हुए ऐश ने गाउन से लेकर साड़ी तक, हर लिबास में सबकी वाहवाही लूटी।

ऐश्वर्या ने दो बार कान में साड़ी पहनीं। पहली बार सब्यासाची की ब्लैक गोल्डन साड़ी और दूसरी तरुण तहिलानी की गोल्डन नेट साड़ी, दोनों में ही वह बेहद ग्लैमरस और ग्रेसफुल लगीं। इस बार कान में कम से कम ड्रेसिंग के मामले में तो ऐश्वर्या बंपर हिट रही हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है।

actress at cannes film festivalविद्या बालन
फैशन जगत में विद्या का प्लस प्वाइंट उनका भारतीय और एथीनिक लुक ही है। शायद यही वजह है कि कान के रेड कार्पेट पर भी उन्होंने अपने इसी प्लस प्वाइंट को उभारने की कोशिश की, जिसमें कहीं वह कामयाब रहीं और कहीं बुरी तरह फ्लॉप।

विद्या ने इस महोत्सव में कई मौकों पर सब्यासाची की साड़ियां पहनीं जो बहुत खास नहीं रहीं। उनका ऑफ व्हाइट शेड का लहंगा जिसका पल्लू उन्होंने सिर पर रखा था, वह मौके की नजाकत के हिसाब से बिल्कुल फिट नहीं रहा। हां, रेड कार्पेट पर विद्या के ब्लैक-मैरून लहंगे वाले लुक को उनके प्रशंसकों के लिए सांत्वना पुरस्कार जरूर कह सकते हैं।


cannes film festivalसोनम कपूर
बात जब फैशन और स्टाइल की आती है तो सोनम कपूर का ड्रेसिंग सेन्स हर फैशनपरस्त के लिए उदाहरण माना जाता है।

इस बार कान महोत्सव में सोनम का पहनावा वाकई तब तक उदाहरण रहा जबतक उन्होंने गाउन और वेस्टर्न आउटफिट पहनें, लेकिन उनकी ऑफ व्हाइट और गोल्डन साड़ी कम गाउन पर उनकी नथ के प्रयोग ने न उन्हें भारतीय लुक दिया और न ही वेस्टर्न।

actress at cannes film festivalशर्लिन चोपड़ा
अपनी फिल्म कामसूत्र 3डी के प्रमोशन के दौरान शर्लिन ने कान महोत्सव में अपने पहनावे को लेकर खूब चर्चाएं बटोरी।

शर्लिन का ट्रांसपेरेंट ब्लैक गाउन ने उनके ड्रेसिंग सेन्स पर जो सवाल उठाए उनका जवाब तो कोई नहीं दे सकता लेकिन दूसरे दिन ऑफ व्हाइट लंहगे में उनके ट्रैडिशनल लुक ने शर्लिन के लुक को पूरी तरह दबा दिया।


actress at cannes film festivalनंदिता दास

नंदिता की सिंपल स्टाइल उन्हें हमेशा तरोताजा लुक देती है। नंदिता को बधाई इस बात की भी देनी चाहिए कि उन्होंने फैशन और ट्रैडिशन में बैलेंस बनाने के चक्कर में पड़ने के बजाय उन्होंने अपनी सादगी बरकरार रखी।

पहले दिन पीले रंग के सूट और लाल बिंदी में नंदिता बेहद नैचुरल लगीं और बाद में हेवी सिल्क साड़ी में भी नंदिता बिल्कुल सेफ लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed