{"_id":"5bb70bb5867a55290d518c82","slug":"kim-kardashian-is-the-most-dangerous-celebrity-to-search-on-google","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे खतरनाक मॉडल हैं किम कार्दशियन, अगर इंटरनेट पर ढूंढा इनका नाम, तो आपकी खैर नहीं","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सबसे खतरनाक मॉडल हैं किम कार्दशियन, अगर इंटरनेट पर ढूंढा इनका नाम, तो आपकी खैर नहीं
बीबीसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
kim kardashian
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अमरीकी रियलिटी स्टार किम कर्डाशियां के शो ''कीप-अप विद कर्डाशियंस'' इंटरनेट पर देखते हैं या उनके पति कान्ये वेस्ट की हालिया ट्विटर पर वापसी से जुड़े सर्च इंटरनेट पर कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी बन गई हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सिलेब्रिटीज़ की एक सूची जारी की है जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। ये लिंक आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
kim kardashian
इस लिस्ट में किम कर्डाशियां का नाम सबसे ऊपर है। साल 2017 में इस लिस्ट में क्रैग डेविड का नाम सबसे ऊपर था। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल दूसरी ऐसी सिलेब्रिटी हैं तो वहीं किम की बहन कोर्टनी कर्डाशियां इस फेहरिस्त में शामिल तीसरा नाम हैं। चौथे नंबर पर ब्रितानी गायक एडेल और पांचवें नंबर पर कैरोलिन फ्लेक हैं। इस तरह ये पांच ऐसे सिलेब्रिटी हैं जिनका नाम इंटरनेट पर सर्च करना सबसे खतरनाक है।
मैकेफी का कहना है, ''साइबर जगत में अपराधी अक्सर नामचीन हस्तियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं ताकि इस लिंक पर क्लिक करके आप इन खतरनाक वेबसाइट्स पर पहुंच जाएं।''
मैकेफी का कहना है, ''साइबर जगत में अपराधी अक्सर नामचीन हस्तियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं ताकि इस लिंक पर क्लिक करके आप इन खतरनाक वेबसाइट्स पर पहुंच जाएं।''
kim kardashian
इन साइट्स पर मैलवेयर (एक विशेष प्रकार का वायरस) होते हैं जो यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड की सेंधमारी कर लेते हैं। इस लिस्ट में रोज ब्रायन, ब्रिटनी स्पीयर्स, अभिनेत्री एमा रॉबर्ट्स और रियलिटी स्टार फ्रेन मैकेन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kim kardashian
मैकेफी के मुख्य वैज्ञानिक राज समानी कहते हैं, ''तेजी से बढ़ रही इस दुनिया में पॉप कल्चर और सोशल मीडिया का दबदबा है। हमारे पास अपने मनोरंजन के साधन चुनने के पर्याप्त विकल्प हैं।''
विज्ञापन
kim kardashian
इस साइबर सिक्यॉरिटी फर्म ने यूज़र्स को सलाह देते हुए कहा है कि हमेशा वीडियो विश्वसनीय वेबसाइट पर ही देखना चाहिए. किसी भी सिलेब्रिटी से जुड़ी खबर को पढ़ने के लिए उसी लिंक पर क्लिक करें जिसके सोर्स पर आपको यकीन हो। इसके अलावा एंटी वायरस को अपडेट रखना इस तरह के साइबर हमले से बचा जा सकता है।