फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये एसेसरीज देते हैं बॉस लेडी लुक, ऑफिस के लिए कर सकती हैं ट्राई

Sun, 19 Jul 2020 01:01 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 19 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
ladies accessories style wear for office add these accessories in your style to get a perfect office boss lady look
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आज के समय फैशन का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है। ऑफिस में आप खुद को किस तरह से कैरी करती हैं, यह बेहद अहम है। ऑफिस में अच्छे स्टाइल के लिए लड़कियां अलग- अलग तरह के आउटफिट खरीदती हैं। जिसमें काफी खर्चा होता है। आज हम कुछ एसेससरीज के बारे में बताएंगे जिनको कैरी करने से आपको बॅास लेडी लुक तो मिलेगा ही साथ ही पैसों की भी बचत होगी। आइए जानते हैं उन एसेसरीज के बारे में जिनको आप अपने ऑफिस स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं...

ladies accessories style wear for office add these accessories in your style to get a perfect office boss lady look
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घड़ी

  • ऑफिस के लिए एसेसरीज की बात करें तो सबसे पहले घड़ी का ही नाम आता है। आप ऑफिस में हैवी नेकपीस और जवैलरी नहीं पहन सकती हैं पर घड़ी पहन सकती हैं। घड़ी वेस्टर्न और इंडियन वियर दोनों के साथ पहनी जा सकती है। घड़ी आपको एक बेहतरीन क्लासी लुक देगी।
ladies accessories style wear for office add these accessories in your style to get a perfect office boss lady look
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

क्लासी हैंडबैग

  • ऑफिस में अपने साथ कई चीजों को कैरी करना होता है, जिसके लिए हैंडबैग की आवश्यकता पड़ती है। आप ऑफिस के लिए छोटे हैंडबैग या क्लच का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में कई तरहों के टोट बैग्स, क्लासी हैंडबैग और ओवरसाइज्ड हैंडबैग आसानी से मिल जाते हैं। ये हेंडबैग आपके लुक को कुछ डिफरेंट बनाने में मदद करेंगे। आप अपने वार्डरोब में अलग- अलग स्टाइल के हैंडबैग रख सकती हैं और हर दिन अलग- अलग स्टाइल के हैंडबैग को ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ladies accessories style wear for office add these accessories in your style to get a perfect office boss lady look
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

स्कार्प और स्टोल्स

  • लुक को स्पाइसअप करने के लिए आप स्कार्प और स्टोल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपको बाजार में आसानी से और सस्ते दामों में उपलब्ध भी हो जाते हैं। स्कार्प और स्टोल्स को हर तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। आप ऑफिस में डिफरेंट और यूनिक लुक के लिए स्कार्प और स्टोल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
ladies accessories style wear for office add these accessories in your style to get a perfect office boss lady look
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बेल्ट्स

  • आप ऑफिस वियर में स्टनिंग बकल्स और लेदर बेल्ट ट्राई कर सकती हैं। ये आपको लेडी बॅास लुक देंगी। आज के समय में महिलाएं भी बेल्ट पहनना पसंद करती हैं। कुछ समय पहले बेल्ट्स सिर्फ पुरूषों के वार्डरोब का हिस्सा हुआ करती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed