फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakme Fashion Week 2021: डिजाइनर सुनीत वर्मा ने दिखाए खुशियों के 50 रंग, कलेक्शन में दिखे रंग-बिरंगे परिधान

Sat, 20 Mar 2021 11:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 20 Mar 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 designer suneet varma showcase line titled 50 shades of happiness
सुनीत वर्मा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक) - फोटो : अमर उजाला

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया और लैक्मे फैशन वीक की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे फिजिटल फैशन वीक में हर दिन एक से बढ़कर एक डिजाइनर की कलात्मकता देखने को मिल रही है। फैशन वीक के चौथे दिन डिजाइनर सुनीत वर्मा ने अपना कलेक्शन पेश किया। जिसको नाम दिया गया '50 शेड्स ऑफ हैप्पीनेस।' कलेक्शन में मॉडल्स ने इन परिधानों को बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया। जिसमे ब्राइट कलर के साथ ही सितारों और चमकीली एंब्रायडरी का इस्तेमाल किया गया है।

lakme fashion week 2021 designer suneet varma showcase line titled 50 shades of happiness
सुनीत वर्मा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक) - फोटो : अमर उजाला

ब्लाउज पर रफल डिजाइन और एंब्रायडरी में ज्यादातर फ्लोरल मोटिफ्स का इस्तेमाल कर लहंगों पर डिजाइनर उकेरी गई है। जिसमे लाल, पीले और हल्के गुलाबी रंगों का इस्तेमाल दिख रहा है। लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन सजीले और चमकीले रंगों के साथ सुनीत वर्मा के कलेक्शन ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। ये कलेक्शन शादियों से लेकर त्योहारों के सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट नजर आए।  

lakme fashion week 2021 designer suneet varma showcase line titled 50 shades of happiness
सुनीत वर्मा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक) - फोटो : अमर उजाला

सुनीत वर्मा के 2021 काउचर कलेक्शन में कलात्मकता और कहानियों की जादुई दुनिया बिल्कुल हकीकत में नजर आईं। वहीं सुनीत अपने कलेक्शन को उतारने की खुशी में कहते हैं कि मेरे लिए खुशियों का मतलब मेरी उपलब्धियां और रचनात्मक ऊर्जा है। सुनीत अक्सर फाइन आर्ट और एक कलाकार की किसी रचना को कलात्मक ढंग से कहने की कला से प्रभावित होते हैं। ये फैशन वीक विंटर 2021 को समर्पित है। जो कि फूलों की खूबसूरती और वैली ऑफ फ्लॉवर से प्रभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 designer suneet varma showcase line titled 50 shades of happiness
सुनीत वर्मा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक) - फोटो : अमर उजाला

ये कलेक्शन रोमांटिक और आधुनिक महिलाओं के लिए बिल्कुल उम्दा है। जिसमे आधुनिक और काल्पनिक कला को सदियों पुराने शिल्प कला के साथ मिलाकर बनाया गया है। सुनीत कपड़े पहनने की उस कला पर भरोसा करते हैं जो महिलाओं के चमक-दमक और ग्लैमर को हमेशा बनाए रखते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed