दिशा पाटनी हर बार यह साबित कर देती हैं कि वे ऐसे ही नहीं कई सारे भारतीयों का क्रश हैं। जहां कई लोग उनके लुक्स और अदाओं के प्रशंसक हैं वहीं उनकी फिटनेस और आउटफिट सिलेक्शन का जो एकतरफा कॉम्बिनेशन है, वह भी लोगोंं को बहुत पसंद आता है। दिशा चाहे लहंगा पहने या बिकिनी, हर तरह का कपड़ा उन पर जंचता है। दिशा अन्य सेलिब्रिटीज की तरह सोशल मीडिया पर प्रतिदिन तो तस्वीरें नहीं डालतीं लेकिन जब भी उनकी कोई तस्वीर आती है, कमेंट्स की बाढ़ उनकी पोस्ट पर आ जाती है। अगली स्लाइड्स में देखिए दिशा पाटनी की लेटेस्ट तस्वीर।
एनिमल प्रिंट वाले ऑफ शोल्डर टॉप में दिशा पाटनी दिखाई पड़ रही हैं बेहद हसीन, ये रही तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनिमल प्रिंट में लग रहीं दिलकश
दिशा ने एक ऑफ शॉल्डर क्रॉप टॉप पहना है। टॉप पर एनिमल प्रिंट है। ऑफ शोल्डर होने के बावजूद टॉप का गला गहरा है जिसमें एक डोरी लगी है। जिसे लूज पैटर्न में दिशा ने बांध रखा है। टॉप की स्लिव्स बाजुओं से शुरू होकर कलाई पर खत्म हो रही है। सपोर्ट के लिए स्लिव्स में इलास्टिक लगा है। जानवरों में भी विशेषकर उन्होंने तेंदुआ प्रिंट को चुना है।
टॉप के साथ पहनी है चेन
दिशा ने गर्मियों के अनुसार लुक को बहुत ही सिंपल रखा है। उन्होंने एसेसरीज के रूप में गले में एक सुंदर सी डिजाइन वाली सुनहरी चेन पहनी है जो कि उनके गले को और भी आकर्षक बना रही है। कानों में बहुत छोटे इयररिंग्स डाले हैं, वे भी चेन से मिलते- जुलते हुए हैं। सिंपल पहनने के कारण पूरा ध्यान उनके टॉप पर ही जा रहा है।
पिंक लिपस्टिक शेड का किया है इस्तेमाल
मेकअप बहुत ज्यादा भारी नहीं है। दिशा के चेहरे पर हमेशा की तरह पिंक लिपशेड खूब फब रहा है। बालों को खुला रखा है। पहले की तुलना में दिशा के बालों की लंबाई भी बढ़ गई है, जो कि लेयरिंग करने पर और भी अच्छे लग रहे हैं। आगे से जहां बालों को कुछ ऐसे सेट किया है कि वे कानों और कंधों को ढंक रहे हैं, वहीं पीछे से कमर तक जा रही लेयर्स बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आंखों में सामान्य सा लाइनर लगाया है।
फैंस को लग रही हैं दिशा हॉट
दिशा इस लुक में वाकई बहुत अच्छी लग रही हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर मौजूद कमेंट्स यह बता रहे हैं कि गर्मियों में भी उन्होंने आग लगा रखी है। अधिकतर प्रशंसकों ने उनकी इस तस्वीर को हॉट बताया है। कुछ को इस लुक में दिशा की सादगी भी लुभा रही है।