फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakme Fashion Week 2021: डिजाइनर पायल प्रताप के कलेक्शन में नजर आया भावनाओं का सैलाब और जड़ों से जुड़ी यादें

Fri, 19 Mar 2021 03:56 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 19 Mar 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2021: collection of designer payal pratap expressed flood of emotions and memories
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

लैक्मे फैशन वीक और फैशन डिजाइनिंग काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित फैशन वीक में डिजाइनर पायल प्रताप ने अपने विशिष्ट कलेक्शन को प्रदर्शित किया जिसे कि ‘व्यू विथ अ रूम’ शीर्षक दिया गया जिसके मायने काफी हद तक अपने एक विशेष नजरिये के साथ देखने के भाव को प्रस्तुत करते हैं। अलग-अलग मॉडल्स ने बड़ी खूबसूरती के साथ इस कलेक्शन को प्रस्तुत किया। अगली स्लाइड्स से जानिए पायल के इस नए कलेक्शन से जुड़ी विस्तृत जानकारी। 

 

Lakme Fashion Week 2021: collection of designer payal pratap expressed flood of emotions and memories
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस प्रकार है कलेक्शन-
पायल ने अपने कलेक्शन में मैक्सी, साड़ी, पेपलम और व्रैप ड्रेस को शामिल किया। कुछ डिजाइनर जैकेट्स ने उनके कलेक्शन में चार चांद लगा दिए हैं। सभी परिधानों पर कढ़ाई और हाथ से काम किया गया है। जैकेट्स पर ऊन की धारियों एवं एंब्रोयड्री का काम बहुत अच्छा लग रहा है। सेक्विन एंब्रोयड्री कपड़ों को और भी आकर्षक बना रही है। रूबी, पेट्रोल, पर्पल, सुनहरा भूरा रंग, गेरू, नीला आदि रंगों के शेड्स कलेक्शन को बेहद प्रभावशाली बना रहे हैं। 

Lakme Fashion Week 2021: collection of designer payal pratap expressed flood of emotions and memories
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हस्त निर्मित एसेसरीज को दिया महत्व
परिधानों के साथ खूबसूरत एसेसरीज पेयर की हैं जिसमें स्कार्फ, लकड़ी के बटन, चूड़ी के आकार के इयरिंग्स, हस्त निर्मित ऊनी बूट्स शामिल हैं। कपड़ों के साथ ही एसेसरीज पर भी बहुत महीन कारीगरी की गई है। बूट्स पर ऊन से फूल आदि की डिजाइन दी है जो कि कपड़ों के साथ जंच रही है। कपड़ों के साथ सिंपल लुक देने वाले स्कार्फ को पहना गया है जो कि कलेक्शन को बहुत अच्छे ढंग से हाइलाइट कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2021: collection of designer payal pratap expressed flood of emotions and memories
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कलेक्शन की विचारधारा
किसी भी कलेक्शन को प्रदर्शित करने के पीछे एक विचारधारा कार्य करती है। पायल का कलेक्शन सीमाओं से परे की आजादी को प्रस्तुत कर रहा है जहां मन स्वतंत्र है, उस पर किसी प्रकार की कोई पाबंदियां नहीं है। यह कलेक्शन विभिन्न भावनाओं के बीच घूमता है जिसमें जड़ों से जुड़ाव, पुरानी यादें, अतीत से एक प्रकार का गहरा नाता शामिल है। 
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2021: collection of designer payal pratap expressed flood of emotions and memories
डिजाइनर के काम को देखने के लिए प्रथम दीर्घा का व्यू मिलता है - फोटो : social media
हॉल के दर्शकों तक सीमित नहीं है शो
डिजाइनर पायल प्रताप ने कहा कि 'लैक्मे फैशन वीक एक ऐसा माध्यम है जहां शो सिर्फ हॉल के दर्शकों तक सीमित नहीं रहता है। प्रत्येक फैशन के कद्रदान को यहां किसी भी डिजाइनर के काम को देखने के लिए प्रथम दीर्घा का व्यू मिलता है। किसी भी डिजाइनर के काम को शोकेस करने का इससे बेहतर और रचनात्मक तरीका कोई हो ही नहीं सकता है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed