लैक्मे फैशन वीक और फैशन डिजाइनिंग काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित फैशन वीक के तीसरे दिन सुबह से शाम तक लगभग आठ अलग-अलग आउटफिट्स में फैशन जगत की चर्चित जोड़ी मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने पेटा फैशन लुक बुक में लेदर फ्री कपड़ों को शोकेस किया। 16 मार्च से शुरू हो चुके इस फैशन वीक को कोरोना के कारण ऑनलाइन ही रखा गया। फिलहाल मिलिंद और अंकिता पेटा के सबसे चर्चित एंबेसेडर्स हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए सेलिब्रिटी कपल के अलग- अलग लुक्स।
Lakme Fashion Week 2021: तीसरे दिन सेलिब्रिटी जोड़ी मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर पेटा की फैशन लुक बुक का बने हिस्सा, वीगन लुक किया शोकेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस वियर से लेकर डेट लुक तक किया शोकेस
पेटा फैशन लुक बुक के लिए मिलिंद ने जानवरों को हानि पहुंचाए बिना अन्य विकल्पों से बने ऑफिस वियर, स्पोर्ट्स वियर, डेट नाइट लुक, रोजमर्रा के कपड़ों आदि को बहुत ही उम्दा तरीके से शोकेस किया। आठ विभिन्न लुक्स में मिलिंद हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। मिलिंद ने कहा कि 'जब भी हम पेटा के लिए वस्त्रों का प्रदर्शन करते हैं तो हम बहुत नर्म रवैया रखते हैं इसलिए इकोफ्रेंडली फैशन को इस बार भी हमने बढ़ावा दिया है।'
अंकिता का समर लुक रहा खास
अंकिता अपने हर लुक में अलग नजर आ रही हैं। वे काफी मोहक लग रही थीं। मिडी ड्रेस से लेकर खूबसूरत वनपीस और समर कलेक्शन को अंकिता ने शोकेस किया। अंकिता ने कहा कि 'पेटा फैशन लुक बुक का निष्कर्ष ही यही है कि जानवरों को मारे बिना भी हम बेहतरीन दिख सकते हैं।' सभी आउटफिट्स चमड़ा, ऊन, जानवरों की छाल और सिल्क के उपयोग के बिना तैयार किये गए हैं।
शीर्ष ब्रांडस का कलेक्शन किया प्रदर्शित
मिलिंद और अंकिता द्वारा प्रदर्शित वीगन फैशन लुक में कई शीर्ष ब्रांड्स का योगदान है जिसमें माटी, अ बिग इंडियन स्टोरी, उर्वशी कौर, कुणाल अनिल तन्ना, कंट्रीमेड, आउटहाउस, पापा डोंट प्रिच बाय शुभिका एवं पादुक्स और कई सारे बड़े नाम शामिल हैं। शो के माध्यम से लोगों को लैदर फ्री होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक रोचक इंस्टाग्राम फिल्टर भी लॉन्च किया गया।
पेटा इंडिया के डायरेक्टर ऑफ सेलिब्रिटी एंड पब्लिक रिलेक्शन ने कहा कि 'आजकल फैशन जगत में कई सारे विगन शू, बैग एवं जैकेट उपलब्ध हैं जिन्हें बनाने के लिए जानवारों को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाना होता है। पेटा इंडिया फैशन लुक बुक में शामिल सभी डिजाइनर्स जानते हैं कि दयाभाव हमेशा से फैशन का अभिन्न अंग है।' लुक बुक की तस्वीरों को कोल्स्टन जुलियन ने अपने कैमरे में कैद किया और शूट पल्प इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया।