Sanjay Dutt Daughter: मोनोकिनी ड्रेस में दिखीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त, देखिए तस्वीर
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी खास तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों त्रिशाला की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने काले रंग का मोनोकिनी स्विमवियर कैरी कर रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी खास तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों त्रिशाला की एक फोटो इंस्टाग्राम पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने काले रंग का मोनोकिनी स्विमवियर कैरी कर रखा है। त्रिशाला दत्त की उम्र 33 साल है। वो इन दिनों हवाई में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। त्रिशाला वहां की कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर रही हैं। तस्वीरों में उनका लुक काफी बोल्ड और गोर्जियस नजर आ रहा है। आपको बता दें कि और स्टार्स की तरह त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक नहीं कर रखा है। उनका इंस्टा अकाउंट प्राइवेट है। इसके बावजूद उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 5 लाख 27 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। त्रिशाला अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त हैं। संजय दत्त ने साल 1987 में ऋचा शर्मा के साथ विवाह किया था। शादी के 9 साल बाद ही ऋचा शर्मा का ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया।