Finger Heart से वास्तेगुना हुइयां तक: प्रदर्शन में Gen Z की 'इंटरनेट लैंग्वेज' वायरल, समझें शब्दों का मतलब?
नीट पेपर लीक आंदोलन के दौरान Gen Z के जेस्चर, इंटरनेट स्लैंग और मीम्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने। फिंगर हार्ट, पीस साइन, रेज्ड फिस्ट जैसे इशारों से युवाओं ने समर्थन, व्यंग्य और एकजुटता जताई। वहीं, 'वास्तेगुना हुइयां' इंस्टाग्राम का वायरल मीम ट्रेंड है, जिसने प्रदर्शन के दौरान भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसकी चर्चा अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और मीम्स की भरमार है। कोई Gen Z के प्रदर्शन के तरीके का समर्थन कर रहा है तो कोई इसकी जमकर आलोचना करता दिख रहा है। इन सबके बीच जिस चीज की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वो है प्रदर्शन के दौरान सामने आने वाले जेस्चर, इंटरनेट स्लैंग और मीम्स। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवाओं के बीच उम्र का बड़ा अंतर साफ दिखाई दिया था। Gen Z जिन इंटरनेट स्लैंग और इशारों का इस्तेमाल कर रहे थे, उन्हें समझने में पुलिस कई बार असफल दिखी। Gen Z के इन 'इंटरनेट लैंग्वेज'को भले ही लोग गंभीर न हों लेकिन इसके मायने काफी अलग और असरदार होते हैं।
आइए जानतें हैं कि जेन-जी के जेस्चर और स्लैंग के क्या मतलब होता है:-
1) 🫰 Finger Heart (K-pop Heart)
क्या है?
अंगूठे और तर्जनी (Index Finger) को मिलाकर बनाया जाने वाला छोटा दिल।
मतलब:
प्यार, सपोर्ट, सम्मान, 'ऑल लव या हल्के-फुल्के व्यंग्य के साथ प्रतिक्रिया देना।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
Gen Z ने इसे गुस्से के बजाय व्यंग्य और शांतिपूर्ण अंदाज में अपनी बात रखने के लिए इस्तेमाल किया। यह बताने का तरीका कि विरोध के बीच भी उनका अंदाज अलग है।
2) 👉👈 Pointing Fingers
क्या है?
दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों को एक-दूसरे की ओर करना।
मतलब:
मैं?, क्या मैं?, थोड़ा शर्मीला हूं, अब क्या करें?
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
मीम-स्टाइल में अपनी बेबसी, झिझक या सिस्टम पर हल्का व्यंग्य दिखाने के लिए।
3) 🫶 Heart Hands
क्या है?
दोनों हाथों से बड़ा दिल (Heart) बनाना।
मतलब:
एकजुटता, समर्थन, प्यार और साथ होने का संदेश।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
साथियों के प्रति समर्थन और 'हम सब साथ हैं' का संदेश देने के लिए।
4)✌️ Peace Sign (V Sign)
क्या है?
दो उंगलियों से V बनाना।
मतलब:
शांति, उम्मीद, दोस्ती और सकारात्मकता।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
शांतिपूर्ण विरोध और सकारात्मक संदेश देने के लिए।
5)👍 Thumbs Up
क्या है?
अंगूठा ऊपर करना।
मतलब:
'ठीक है', 'समझ गया', 'मंजूर है'।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
कैमरे या साथियों की ओर हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया देने के लिए।

6) 🤙 Shaka Sign
क्या है?
अंगूठा और छोटी उंगली बाहर, बाकी उंगलियां मुड़ी हुईं।
मतलब:
'Chill', 'Relax', 'Take it Easy'।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
तनावपूर्ण माहौल में भी कैजुअल और आत्मविश्वासी रवैया दिखाने के लिए।
7) 🤘 Rock Sign
क्या है?
तर्जनी और छोटी उंगली ऊपर, बीच की उंगलियां मुड़ी हुई।
मतलब:
जोश, ऊर्जा, उत्साह और 'Let's Go' वाला भाव।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
युवाओं के उत्साह और ऊर्जा को दिखाने के लिए।
8) ✋ High Five
क्या है?
दो लोगों का हथेलियां मिलाना।
मतलब:
बधाई, जीत, टीमवर्क और मोटिवेशन।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने और एकजुटता दिखाने के लिए।
9) ✊ Raised Fist
क्या है?
हाथ की मुट्ठी बंद कर ऊपर उठाना।
मतलब:
संघर्ष, विरोध, एकजुटता और हौसला।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
अपनी मांगों और सामूहिक ताकत का संदेश देने के लिए।

10 )👋 Waving Hand
क्या है?
हाथ हिलाना।
मतलब:
Hello, Bye या किसी का ध्यान आकर्षित करना।
प्रदर्शन में क्यों दिखा?
तनाव के बीच माहौल को हल्का बनाने और सोशल मीडिया के लिए यादगार पल बनाने के लिए।
क्या है वास्तेगुना हुइयां?
वास्तेगुना हुइयां एक इंस्टाग्राम ट्रेंड है। दरअसल, 'प्रथम बाबू' नाम का अकाउंट अपने फनी और मीम वीडियो बनाते हैं। इसके एक किरदार का खास डायलॉग और बोलने का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह किरदार वास्तेगुना हुइयां बोलता था। अबतक इस ट्रेंड पर हजारों मीम्स, रील्स और रीमिक्स गाने बन चुके हैं।