{"_id":"69fdc0eb202b9fded506ba9d","slug":"new-digital-dictionary-got-rizz-stay-away-from-delulu-decode-gen-z-slang-now-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई डिजिटल डिक्शनरी: Rizz है तो सब है, बस डेलूलू से बचना है... आइए इन सीक्रेट शब्दों को एक बार में डिकोड करें","category":{"title":"Gen-Z","title_hn":"जेन जी","slug":"gen-z"}}
नई डिजिटल डिक्शनरी: Rizz है तो सब है, बस डेलूलू से बचना है... आइए इन सीक्रेट शब्दों को एक बार में डिकोड करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: रिया दुबे
Updated Sat, 09 May 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
आज की Gen Z भाषा सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, मीम्स और इंटरनेट कल्चर का नया अंदाज बन चुकी है। Rizz, Delulu, No Cap, Ate और Tea जैसे स्लैंग शब्द अब युवाओं की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा हैं। इन छोटे-छोटे शब्दों में इमोशन, मजाक, तारीफ और एटीट्यूड सब कुछ छिपा है। यही वजह है कि डिजिटल दौर की यह नई “स्लैंग डिक्शनरी” युवाओं की पहचान बनती जा रही है...
जेन जी के पसंदीदा स्लैंग्स
- फोटो : Flow Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आज के दौर में अपनी बात बेहतर तरीके से दूसरे तक पहुंचाना सिर्फ शब्दों और व्याकरण (Grammar) का बेहतर तालमेल भर नहीं है, बल्कि यह वाइब्स, इमोशन और डिजिटल कल्चर का पूरा कॉम्बो बन चुका है। अगर आप किसी को मेट्रो में फोन पर Rizz शब्द का इस्तेमाल करते सुन रहे हैं या अचानक कोई दोस्त आपसे Tea की डिमांड करने लगे, तो उसका मतलब चाय समझने की भूल मत कर बैठिएगा। आपको भले ही ये बातें अजीब लगें, लेकिन इन्हें स्लैंग वर्ड कहते हैं। ये शब्द किसी दूसरी दुनिया से नहीं आए हैं, ये बस Gen Z (जेन-जी) के बीच बोले जाने वाले कुछ खास शब्द हैं, जिसे स्लैंग लैग्वेज (Slang Language) कहते हैं।
आज के नई जनरेशन पैराग्राफ लिखने में नहीं, बल्कि उन छोटे शब्दों में भरोसा रखती है, जो भावनाओं को सीधे 'Hit' करते हैं। यहां हर शब्द के पीछे एक कहानी है, एक मीम है और सोशल मीडिया का एक पूरा इतिहास है। चाहे आप इसे पसंद करें या न करें, लेकिन यह 'डिजिटल डिक्शनरी' आज की बातचीत की नई रूह बन चुकी है।
तो चलिए, अपने 'Old School' चश्मे को उतारिए और हमारे साथ इस ट्रेंडिंग भाषा को डिकोड कीजिए। आइए जानते हैं कि इन छोटे-छोटे शब्दों के पीछे का असली मतलब, अहसास और 'Cool' फैक्टर क्या है!
विज्ञापन
Trending Videos
आज के नई जनरेशन पैराग्राफ लिखने में नहीं, बल्कि उन छोटे शब्दों में भरोसा रखती है, जो भावनाओं को सीधे 'Hit' करते हैं। यहां हर शब्द के पीछे एक कहानी है, एक मीम है और सोशल मीडिया का एक पूरा इतिहास है। चाहे आप इसे पसंद करें या न करें, लेकिन यह 'डिजिटल डिक्शनरी' आज की बातचीत की नई रूह बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तो चलिए, अपने 'Old School' चश्मे को उतारिए और हमारे साथ इस ट्रेंडिंग भाषा को डिकोड कीजिए। आइए जानते हैं कि इन छोटे-छोटे शब्दों के पीछे का असली मतलब, अहसास और 'Cool' फैक्टर क्या है!
1. Rizz (रिज): पर्सनैलिटी की जादूगरी
शुरू कहां से हुआ: यह 'Charisma' शब्द का एक छोटा और स्टाइलिश रूप है।मायने: किसी को अपनी बातों, आंखों या स्टाइल से इम्प्रेस करने की गजब की काबिलियत।
वाइब: अगर आपके पास 'Rizz' है, तो आप किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं।
कब बोलें?: सोचिए आपका एक दोस्त है, जो किसी भी अजनबी से बात शुरू करता है और कुछ ही मिनटों में उसे अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेता है। ऐसे इंसान के लिए आप कहेंगे कि उसके पास तगड़ा 'Rizz' है।
उदाहरण: She has so much rizz, she can literally talk to anyone
2. Delulu (डिलूलू): कल्पनाओं में जीने पर विश्वास
शुरू कहां से हुआ: यह 'Delusional' शब्द से बना है।मायने: हकीकत से कोसों दूर रहकर अपने से बुनी हुई प्यारी सी सपनों की दुनिया में जीना।
वाइब: आजकल का यूथ कहता है- "Delulu is the only solulu!" यानी अपनी कल्पनाओं में खुश रहना भी एक स्ट्रेस-रिलीवर है।
कब बोलें?: जब आपका कोई दोस्त यह सोचने लगे कि उसकी पसंदीदा फिल्म स्टार उससे शादी करेगी या वो बिना पढ़ाई किए टॉप कर लेगा। इस 'प्यारे पागलपन' को जेन-जी 'Delulu' कहते हैं।
उदाहरण: I think my crush likes me back, maybe I'm just being delulu.
3. Ate (एट): जब आप कमाल कर दें
शुरू कहां से हुआ: यह शब्द 2000 के दशक की शुरुआत में 'Ballroom Culture' और 'Drag' कम्युनिटी से निकला है। वहां जब कोई परफॉर्मर स्टेज पर शानदार परफॉरमेंस देता था, तो कहा जाता था कि "She ate the floor" या "She ate and left no crumbs" (यानी उसने सब कुछ 'खा' लिया और दूसरों के लिए कुछ नहीं छोड़ा)।मायने: किसी काम को इतनी खूबसूरती और परफेक्शन के साथ करना कि देखने वाले बस देखते रह जाएं।
वाइब: इसका खाने से कोई ताल्लुक नहीं है। यह तारीफ का सबसे टॉप स्टेज है, जब आपने अपनी परफॉरमेंस से सबको 'खा' लिया हो (सबको पीछे छोड़ दिया हो)।
कब बोलें?: मान लीजिए आपकी सहेली किसी शादी में तैयार होकर आई और वो सबसे अलग और खूबसूरत लग रही है। या किसी ने स्टेज पर ऐसा डांस किया कि सब खड़े होकर तालियां बजाने लगे। तब आप कहेंगे "She Ate!"
उदाहरण: She looked so good in that dress, she totally ate!
4. No Cap (नो कैप): 100% सच की गारंटी
कहां से शुरू हुआ: हिप-हॉप कल्चर में 'Cap' का मतलब झूठ बोलना होता है।मायने: बिना किसी मिलावट के एकदम सच्ची बात कहना, जैसे 'कसम से'।
वाइब: जब आप अपनी बात की गंभीरता साबित करना चाहते हैं।
कब बोलें?: जब आप कोई ऐसी बात कहें, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो (जैसे- कल मैंने 20 किलोमीटर दौड़ लगाई) और आप सामने वाले को यकीन दिलाना चाहें कि आप मजाक नहीं कर रहे।
उदाहरण: This is the best biryani I've ever had, no cap.
5. Go Touch Grass (गो टच ग्रास): हकीकत का सामना करो
कहां से शुरू हुआ: इसकी शुरुआत ऑनलाइन गेमिंग कम्युनिटी से हुई थी। जब कोई प्लेयर सारा दिन गेम में ही डूबा रहता है, तो उसे चिढ़ाने के लिए कहा जाता था कि 'बाहर जाओ और असली घास को छुओ' ताकि उसे याद आए कि असली दुनिया भी है।मायने: अपनी डिजिटल दुनिया और स्क्रीन से बाहर निकलो और असली दुनिया की ताजा हवा लो।
वाइब: यह उन लोगों के लिए एक कटाक्ष (Sarcasm) है जो सारा दिन ऑनलाइन बहस करते हैं या रियलिटी से कट चुके हैं।
कब बोलें?: अगर आपका कोई छोटा भाई 10 घंटे से फोन में गेम खेल रहा है या कोई इंटरनेट पर किसी अजनबी से फालतू की बहस में लगा है, तो उसे 'Reality Check' देने के लिए यह बोलें।
उदाहरण: You've been arguing on Twitter for 5 hours, please go touch grass.
6. Crashing Out (क्रैश आउट): जब आपा खो जाए
कहां से शुरू हुआ: यह शब्द मुख्य रूप से 'Street Slang' से निकला है, जिसका मतलब होता है किसी का अचानक हिंसक या बहुत ज़्यादा आक्रामक हो जाना। इंटरनेट पर यह अब किसी के भी 'पागलपन' या 'झुंझलाहट' के लिए इस्तेमाल होता है।मायने: बुरी तरह फेल होना या बेकाबू होकर बहुत ज़्यादा रिएक्ट या गुस्सा करना।
वाइब: जब सब्र का बांध टूट जाए और इंसान 'आउट ऑफ कंट्रोल' हो जाए।
कब बोलें?: जब कोई छोटी सी बात पर (जैसे इंटरनेट स्लो होने पर) अचानक चिल्लाने लगे, सामान फेंकने लगे या बुरी तरह भड़क जाए। यानी जब किसी का 'ब्रेन वायरिंग' कुछ देर के लिए शॉर्ट हो जाए।
उदाहरण: He lost the game and started crashing out on everyone.
7. Bussin (बसिन): स्वाद का असली धमाका
कहां से शुरू हुआ: यह AAVE (African American Vernacular English) से आया है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल 'फटने' या 'धमाके' (Bursting) के लिए होता था, जो अब स्वाद के धमाके में बदल गया है।मायने: बेहद स्वादिष्ट या लाजवाब खाना।
वाइब: जब कोई डिश इतनी अच्छी हो कि आपका मन नाचने का करे।
कब बोलें?: जब आप कोई ऐसी चीज को खाएं जिसे खाकर दिल खुश हो जाए, जैसे पुरानी दिल्ली की चाट या मम्मी के हाथ का खाना। जब स्वाद 'Next Level' हो।
उदाहरण: This pizza is straight up bussin!
8. Tea (टी): गॉसिप का गरम प्याला
कहां से शुरू हुआ: इसकी जड़ें 90 के दशक के 'Drag Culture' में हैं। वहां 'T' का मतलब 'Truth' (सच्चाई) होता था। धीरे-धीरे "Spilling the T" बदल कर "Spilling the Tea" हो गया।मायने: मसालेदार गॉसिप या किसी के अंदर के गुप्त राज।
वाइब: "Spilling the tea" का मतलब है किसी को मसालेदार खबर सुनाना।
कब बोलें?: जब आप अपने दोस्तों के साथ बैठें और कहें, "सुन, तुझे पता है कल ऑफिस/कॉलेज में क्या हुआ?" उस वक्त आप 'Tea' (गॉसिप) शेयर कर रहे होते हैं।
उदाहरण: Sit down, I have some major tea to spill about what happened at the party.
9. Salty (सॉल्टी): जख्मों पर नमक
कहां से शुरू हुआ: यह शब्द काफी पुराना है और नेवी (Sailors) से आया है। समुद्र का पानी नमकीन होता है और नाविक अक्सर कठिन परिस्थितियों में चिड़चिड़े हो जाते थे, जिसे 'Salty' कहा जाने लगा।मायने: जलन, चिड़चिड़ापन या किसी की जीत देखकर मुंह बनाना।
वाइब: जब कोई हार को 'Sportingly' न ले और चिढ़ जाए।
कब बोलें?: जब आपका दोस्त शतरंज या रेस में आपसे हार जाए और फिर वो चिढ़कर आपकी बुराई करने लगे या गुस्से में बैठ जाए। उस 'जलन' को 'Salty' होना कहते हैं।
Example: He's just salty because I won the match.
10. Snack (स्नैक): अट्रैक्शन का लेवल
कहां से शुरू हुआ: यह सोशल मीडिया और हिप-हॉप गानों से पॉपुलर हुआ। जैसे एक छोटा 'स्नैक' देखने में स्वादिष्ट और प्यारा लगता है, वैसे ही यह शब्द सुंदर दिखने वाले लोगों के लिए इस्तेमाल होने लगा।मायने: कोई व्यक्ति जो दिखने में बहुत सुंदर, स्टाइलिश या हॉट हो।
वाइब: जब कोई इतना अट्रैक्टिव हो कि उसे देखते ही "वाह" निकल जाए।
गकब बोलें?: जब आप किसी को देखें, जिसने बहुत स्टाइलिश कपड़े पहने हों और वो बहुत 'Impressive' लग रहा हो। यह एक तरह की तारीफ (Compliment) है।
उदाहरण: You're looking like a whole snack today!
11. OD (ओडी): ड्रामे का ओवरडोज
कहां से शुरू हुआ: यह मेडिकल टर्म 'Overdose' का शॉर्ट फॉर्म है। युवाओं ने इसे किसी भी चीज की 'अति' (Excess) बताने के लिए अपना लिया।मायने: किसी छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा ओवरएक्टिंग या प्रतिक्रिया देना।
वाइब: जब कोई बात का बतंगड़ बना दे।
कब बोलें?: मान लीजिए किसी को बस एक छोटी सी खरोंच आई और वो ऐसे रो रहा है जैसे उसका हाथ टूट गया हो। इस 'Over-the-top' ड्रामे को 'OD-ing' कहते हैं।
उदाहरण: It's just a small scratch, stop OD-ing.
12. Cook (कुक्क): मास्टरमाइंड को काम करने दो
कहां से शुरू हुआ: इसका श्रेय मशहूर रैपर Lil B को जाता है, जिन्होंने "Let him cook" फ्रेज को पॉपुलर किया। यह बास्केटबॉल और स्पोर्ट्स कल्चर में भी बहुत इस्तेमाल होता है।मायने: किसी को अपनी क्रिएटिविटी या टैलेंट दिखाने के लिए खुला छोड़ देना।
वाइब: "Let him cook" का मतलब है- उसे करने दो, वो कुछ कमाल का प्लान कर रहा है।
कब बोलें?: जब कोई बहस कर रहा हो और बहुत तगड़े पॉइंट्स दे रहा हो, या कोई नया प्रोजेक्ट बना रहा हो। तब बाकी लोग कहते हैं- 'इसे मत रोको, इसे 'Cook' करने दो, ये कुछ बड़ा करेगा।'
Example: Wait, let him cook, he has a great idea for the project.
13. Dank (डैंक): जो सबसे 'हटके' हो
Origin: पहले 'Dank' का इस्तेमाल अंधेरे और नम (Damp) कमरों के लिए होता था, लेकिन इंटरनेट कल्चर में इसका मतलब 'हाई-क्वालिटी' और 'Unique' मीम्स के लिए बदल गया।Meaning: टॉप क्वालिटी की चीज़, जो आम (Mainstream) चीजों से अलग और कूल हो।
Vibe: जो चीज दिखने में थोड़ी अजीब पर बहुत मजेदार हो।
Situation (कब बोलें?): जब आप कोई ऐसा मीम या जोक देखें जो सबको समझ न आए, पर जो समझ जाए वो हंसते-हंसते पागल हो जाए। जो बहुत ही 'Cool' और 'Sharp' हो।
Example: That was such a dank meme, I'm literally dead laughing.