सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   12 HPS officers transferred in Haryana

Haryana: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले; जानें किसे कहां मिली तैनाती?

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा फेरदबल हुआ है। एक साथ 12 पीएचएस अधिकारियों के तबदाले किए हैं।  वहीं, बीते रोज शुक्रवार को 15 अधिकारियों के तबादले हुए थे। 

12 HPS officers transferred in Haryana
हरियाणा में पुलिस अधिकारियों के तबादले - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर विभिन्न जिलों और शाखाओं में नई नियुक्तियां दी हैं। इन बदलावों से कई जिलों में पुलिस नेतृत्व को नई जिम्मेदारी मिली है।


कप्तान सिंह को डीएसपी चरखी दादरी, नरेश कुमार को एसीपी सोनीपत, कैलाश चंद को एसीपी ओल्ड फरीदाबाद, संजीव कुमार को डीएसपी रेवाड़ी नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार को एसीपी बहादुरगढ़, राहुल देव को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, राम कुमार को एसीपी पंचकूला और अमन कुमार को अतिरिक्त कार्यभार के साथ एसीपी पंचकूला लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधि नैन को एसीपी सोनीपत, संजीव कुमार (फरीदाबाद) को डीएसपी, फर्स्ट बटालियन एचएपी अंबाला सिटी, अखिल कुमार को एसीपी झज्जर और जितेंद्र को डीएसपी ईआरएसएस पंचकूला नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने रिक्त पदों को भरने और जिलों में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। बता दें कि बीते कल भी 15 HPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, दो पुलिस IPS को DG रैंक मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed