{"_id":"69f127133a95bd6f040ec32d","slug":"13-out-of-25-tractor-trolleys-missing-chief-sanitation-inspector-summoned-ambala-news-c-36-1-amb1001-162348-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 25 में से 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 25 में से 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को किया तलब
विज्ञापन
अंबाला छावनी के दशहरा मैदान में ट्रैक्टर-ट्राली की जांच करते कार्यकारी अधिकारी व अन्य। फाइल फो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, दस्तावेजों और अनुबंध का आकलन करेगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के स्वच्छता विभाग में ट्रैक्टर-ट्रॉली आउटसोर्सिंग के काम में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। 18 अप्रैल को कार्यकारी अधिकारी ने स्वच्छता शाखा के वाहनों का अचानक निरीक्षण किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड में 25 आउटसोर्स ट्रैक्टर-ट्रॉली तैनात थे लेकिन मौके पर केवल 12 मिले। इसके अलावा, जो वाहन वहां मौजूद थे, उनमें भी खामियां पाई गईं। वाहनों पर न तो नंबर प्लेट सही थीं और न ही उनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पूरे मिले।
कार्यकारी अधिकारी की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में मौके पर आधे से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब मिले। इस लापरवाही और अनुबंध के उल्लंघन की जांच के लिए अब उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।
रजिस्टर में फर्जीवाड़ा
निरीक्षण के दौरान ड्राइवरों के विवरण में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक की ओर से प्रस्तुत किए गए रजिस्टर में दर्ज ड्राइवरों के नाम और मौके पर मौजूद ड्राइवरों के विवरण आपस में मेल नहीं खा रहे थे। ईओ ने इसे अनुबंध का उल्लंघन और परिषद को वित्तीय नुकसान पहुंचाने की कोशिश करार दिया है।
--
7 दिन में मांगी रिपोर्ट
मामले की गहराई से जांच करने के लिए तीन अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है। इनमें नगर परिषद के सचिव गुलशन कुमार, लेखा अधिकारी गौतम चोपड़ा और नगर अभियंता हरीश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कमेटी अनुबंध और वर्क ऑर्डर के अनुसार मामले की जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की सिफारिश करेगी। कमेटी को अपनी रिपोर्ट 7 दिन के भीतर यानी 7 मई तक अनिवार्य रूप से सौंपनी होगी। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे रिकॉर्ड के साथ कमेटी के समक्ष पेश हों।
-- -
मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी अनियमितताओं की जांच करेगी और अनुबंध का भी आकलन करेगी ताकि पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सके।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X