{"_id":"69f1273c63f9e69ae60d26a2","slug":"the-mutilated-body-of-a-man-and-pieces-of-a-detonator-were-found-in-the-blast-between-rajpura-and-shambhu-railway-stations-ambala-news-c-36-1-amb1001-162343-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा-शंभू रेलवे स्टेशन के बीच धमाके का मामला: डेटोनेटर के टुकड़े मिलने से आतंकी साजिश की आशंका, अलर्ट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजपुरा-शंभू रेलवे स्टेशन के बीच धमाके का मामला: डेटोनेटर के टुकड़े मिलने से आतंकी साजिश की आशंका, अलर्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
सार
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोमवार को हादसे के तुरंत बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी प्रकार अंबाला से पंजाब की तरफ जाने वाले रेल मार्ग को भी खंगाला गया।
अंबाला मंडल के अधीन डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर की रेल लाइन के नजदीक पड़ी तार व अन्य सामान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार देर रात जोरदार धमाका हुआ था। इस विस्फोट में एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। इसका शव क्षत-विक्षत हालत में पटरी के पास से बरामद हुआ है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि रेलवे ट्रैक कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर हाई अलर्ट जारी कर दिया था।
Trending Videos
जांच टीम के अनुसार, मौके से डेटोनेटर के टुकड़े मिले हैं। इससे किसी बड़ी आतंकी साजिश या आत्मघाती कोशिश की आशंका गहरा गई है। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान तरनतारन पंजाब के पंजवड़ गांव निवासी जगरूप सिंह उर्फ रूपा के रूप में हुई है जोकि मलेशिया घूमने जा चुका है। सूचना मिलते ही एनआईए, पंजाब पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि किसी अन्य विस्फोटक की संभावना को तलाशा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक की कराई मरम्मत
धमाका सोमवार रात लगभग 8:30 बजे किमी नंबर 1174/1-6 के मध्य हुआ था। इस कारण मालगाड़ियों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ गया। करीब 10 घंटे की कड़ी सुरक्षा जांच और ट्रैक की मरम्मत के बाद मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे मालगाड़ियों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सका। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि धमाका लो-इंटेंसिटी का था लेकिन इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे ट्रैक पर गश्ती बढ़ा दी गई है और विशेष निगरानी टीमें तैनात की गई हैं। इसी साल जनवरी में भी सरहिंद के पास डीएफसीसीआईएल ट्रैक पर धमाका हुआ था जिसमें एक लोको पायलट घायल हुआ था। बार-बार कॉरिडोर को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
कैंट स्टेशन के आसपास बढ़ाई सुरक्षा
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोमवार को हादसे के तुरंत बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी प्रकार अंबाला से पंजाब की तरफ जाने वाले रेल मार्ग को भी खंगाला गया। यह कार्रवाई पूरी रात जारी रही। आरपीएफ ने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति रेलवे लाइन किनारे नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम के साथ साझा करें।

कमेंट
कमेंट X