Bihar: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, फसल बचाने के लिए बिछाई गई थी तार
Bihar: नालंदा जिले के नीरपुर गांव में चचेरी बहन की शादी की तैयारियों के दौरान 16 वर्षीय अंकुश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में फसल की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिछाए गए बिजली के नंगे तार उसकी मौत का कारण बने। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक दुखद घटना घटी, जिसने शादी वाले घर के उल्लास को पल भर में चीख-पुकार में बदल दिया। अपनी चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में हाथ बंटा रहे 16 वर्षीय किशोर अंकुश कुमार की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव निवासी धर्मेंद्र मिस्त्री का पुत्र था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शादी की तैयारी के बीच हुआ हादसा
फसल बचाने के लिए बिछाए गए तार बने जानलेवा
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
परिजनों ने आनन-फानन में अंकुश को गंभीर स्थिति में जुआफर बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई पंकज और पिता धर्मेंद्र मिस्त्री ने बताया कि मकई के खेत में सुरक्षा के नाम पर बिछाए गए मौत के जाल ने उनके मासूम की जान ले ली। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध तारबंदी पहले भी छोटी-मोटी घटनाओं का कारण बनती रही है, लेकिन इस बार इसने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।
ये भी पढ़ें: नालंदा में समधी मिलन से पहले ही टूटी सांसों की डोर, सड़क हादसे में पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है और संबंधित थाना क्षेत्र को मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X