सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Businessman murdered body kept in shop former shop owner accused of murder Bihar

Bihar: व्यवसायी की हत्या कर शव को दुकान में किया बंद, पूर्व मालिक पर लगा हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा में पेंट व्यवसायी बबलू यादव की दुकान के अंदर हत्या कर शव बंद कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुराने विवाद के चलते दुकान के मालिक के पुत्र चंदन यादव ने उन्हें फोन कर बुलाया और विवाद के बाद हत्या कर दी। 

Businessman murdered body kept in shop  former shop owner accused of murder Bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कगवागुमटी के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रानीपुर निवासी पेंट व्यवसायी बबलू यादव के रूप में हुई है। सुबह-सुबह पेंट की दुकान में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। बताया जाता है कि मृतक जिस पेंट की दुकान में काम करता था, उसी के मालिक ने दुकान में ही उसकी हत्या कर शव को अंदर बंद कर दिया था। हत्या की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

पुराने विवाद ने लिया खौफनाक रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जाता है कि कुछ दिनों से बबलू यादव की हत्या को लेकर दुकान के मालिक महोदय यादव के पुत्र चंदन यादव पर आरोप लगाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, मृतक बबलू यादव चंदन यादव की पेंट की दुकान में काम करता था, लेकिन बाद में अलग होकर उसने अपनी पेंट की दुकान खोल ली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

फोन कर बुलाया, फिर की हत्या

इसी रंजिश में आरोपी ने बबलू यादव को फोन कर घर से बुलाया। दुकान पर रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को दुकान में ही बंद कर आरोपी चंदन यादव फरार हो गया।

रातभर खोजबीन के बाद पुलिस को मिली सूचना
बीती रात जब बबलू यादव घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात दुकान का ताला तुड़वाकर शव को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, फसल बचाने के लिए बिछाई गई थी तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच, आरोपी गिरफ्तार
इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि देर रात घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुकान के अंदर से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed