सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kolkata-Nangal Dam Gurmukhi Express will now run up to Amb Andaura.

Ambala News: कोलकाता-नंगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रेस अब अंब अंदौरा तक चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Kolkata-Nangal Dam Gurmukhi Express will now run up to Amb Andaura.
विज्ञापन
- ट्रेन की समय सारिणी और ठहराव के लिए अंबाला मंडल ने शुरू की तैयारी, विभाग से मांगी अनुमति
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हिमाचल के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। ट्रेन नंबर 12325/12326 कोलकाता-नंगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का विस्तार अब अंब अंदौरा तक कर दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में आधिकारिक स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है।
लंबे समय से इस ट्रेन को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस पर रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को देखते हुए मुहर लगा दी है। इस निर्णय से ऊना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब सीधे कोलकाता जाने के लिए एक और बेहतर विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नए स्टेशन से शुरू होगी

इस विस्तार को धरातल पर उतारने के लिए अंबाला रेल मंडल ने तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे के अनुसार, विस्तार से जुड़े परिचालन और तकनीकी पहलुओं पर अंबाला रेल मंडल ने विचारार्थ मुख्यालय को अनुरोध भेज दिया है। मुख्यालय से अंतिम समय-सारणी (टाइम-टेबल) और परिचालन तिथि निर्धारित होते ही ट्रेन नए स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि इस मार्ग के विस्तार के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की थी। इस विस्तार के बाद अब यह ट्रेन नंगल डैम पर रुकने के बजाय सीधे अंब अंदौरा तक जाएगी। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सीधा लाभ होगा।



मौजूदा समय में संचालित हैं तीन ट्रेनें

मौजूदा समय में अंब अंदौरा व दौलतपुर चौक से तीन ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 14054 अंब अंदौरा-दिल्ली कैंट हिमाचल एक्सप्रेस, 12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल शामिल हैं।



ट्रेन की समय सारिणी व संचालन की तारीख के लिए मुख्यालय से मार्ग दर्शन मांगा गया है। ट्रेन के विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है। इससे पंजाब व हिमाचल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed