सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18.50 lakh duped in the name of getting New Zealand work permit

Ambala News: न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 18.50 लाख ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 19 Jun 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
18.50 lakh duped in the name of getting New Zealand work permit
विज्ञापन
मुलाना। तलहेड़ी गुजरान निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर 18.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने रुपये लेने के बाद न तो वीजा लगवाया, न ही पैसे वापस किए। मुलाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर दिल्ली के एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात 316(2), धोखाधड़ी 318(4), जालसाजी/फर्जी दस्तावेज 338, धोखाधड़ी के इरादे से कूट रचना करना 336(3), गलत तरीके से संपत्ति का उपयोग या साक्ष्य मिटाना 340(2) की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

तलहेड़ी गुजरान निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2023 में उसकी मुलाकात कुलदीप सिंह से हुई थी। कुलदीप ने खुद को ओमरेज इमिग्रेशन का कर्मचारी बताते हुए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट दिलाने का दावा किया था। पीड़ित ने बताया कि कुलदीप की बातों में आकर उसने और उसके भाई ने 20-20 लाख रुपये में बात तय की। शुरुआती तौर पर उसने कुलदीप को 4 लाख रुपये और पासपोर्ट सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि 5 महीने बीत जाने के बाद भी जब काम नहीं हुआ, तो पता चला कि कुलदीप विदेश भाग गया है। इसके बाद पीड़ित दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंचा, जहां अभिमन्यु कुमार सिंह और उसकी पत्नी पुष्पा ने उसे दोबारा विश्वास में लिया। आरोप है कि उनसे भी पैसे लिए गए और नकली दस्तावेज थमाकर उन्हें टरकाया जाता रहा। दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा, तो उन्होंने रुपये वापस मांगे, जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed