{"_id":"6a347165d49edccba105b254","slug":"culvert-demolished-in-the-name-of-removing-garbage-traffic-affected-ambala-news-c-36-1-amb1001-165000-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गंदगी हटाने के नाम पर तोड़ी पुलिया, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गंदगी हटाने के नाम पर तोड़ी पुलिया, आवागमन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के राम नगर से एकता विहार की तरफ जाने वाली टूटी पुलिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के राम नगर से एकता विहार की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया को तोड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिया को गंदगी की समस्या के समाधान के नाम पर तोड़ा गया था, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। पुलिया टूटने से न केवल आवागमन बाधित है, बल्कि लोग अब अपने घरों तक पहुंचने के लिए भी लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई थी। लोगों का कहना था कि नाले की सफाई और निकासी का प्रबंध किया जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों का खतरा न रहे। आरोप है कि प्रशासन ने समस्या की जड़ पर काम करने के बजाय पुलिया को तोड़कर पल्ला झाड़ लिया। अब गंदगी भी वहीं जमा है और पुलिया टूटने से लोगों का रास्ता भी बंद हो गया है।
राम नगर, एकता विहार समेत कई कॉलोनियों के लोग परेशान
इस पुलिया के टूटने से राम नगर, एकता विहार सहित आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के निवासियों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा युवाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस या दमकल की गाड़ी का यहां से गुजरना अब नामुमकिन हो गया है। संवाद
विज्ञापन
-- --
प्रशासन से गंदगी हटाने की मांग की थी, उन्होंने रास्ता ही बंद कर दिया। अब न तो हम आसानी से आवाजाही कर पा रहे हैं और न ही गंदगी की समस्या खत्म हुई है। यह विकास नहीं, बल्कि मुसीबत को न्योता देना है।
गुरदीप सिंह, स्थानीय निवासी
-- -
ये कौनसा सफाई का तरीका है। हद है जिम्मेदारों की, जब सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में नाकाम हो गए तो पुलिय ही तोड़ दी। जिम्मेदारों ने सोचा की न रहेगी पुलिया और न गंदगी होगी जमा। लेकिन इसके बिल्कुल साथ अब फिर वैसे ही हालात हो गए हैं।
सुरजीत सैनी, स्थानीय निवासी।
-- --
मामले की जानकारी मिली है। पुलिया के पास सफाई और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा। जल्द ही आवागमन को सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर,अंबाला।