सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A 500-seat auditorium, a Rs 170 crore STP and a modern park are promised.

Ambala News: 500 सीटों वाला सभागार, 170 करोड़ से एसटीपी लगाने और आधुनिक पार्क बनाने का वादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A 500-seat auditorium, a Rs 170 crore STP and a modern park are promised.
विज्ञापन
चुनावी घोषणाएं : भाजपा के संकल्प पत्र में विकास और सुरक्षा पर जोर, महिलाओं के नाम पर पंजीकृति मकानों पर टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अंबाला सिटी नगर निगम के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में विकास, महिला सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। संकल्प पत्र में सेक्टर-10 में 60 करोड़ की लागत से 500 सीटों वाला आधुनिक सभागार बनाने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-23 में 10 करोड़ की लागत से एक नया फायर स्टेशन स्थापित करने का वादा किया गया है। इस प्रकार सफाई, कचरा प्रबंधन, अवैध जमीनों को वैध करने का विषय भी संकल्प पत्र में जोड़ा है।

भाजपा ने जगाधरी गेट स्थित निगम कार्यालय परिसर में 50 करोड़ की लागत से नए सभागार, शॉपिंग एरिया और पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित किया है। निगम क्षेत्र में तकनीक आधारित स्मार्ट लाइब्रेरी और जिम सुविधाओं से लैस आधुनिक पार्क विकसित करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पानी निकासी की व्यवस्था

भाजपा ने नया गांव, कांवला और देवी नगर में अंबाला ड्रेन पर लगभग 170 करोड़ की लागत से नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने का वादा किया है। साथ ही सेक्टर-24 में 40 करोड़ की लागत से 10 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का दावा भी किया जा रहा है। वहीं पानी की निकासी के लिए सेक्टर-23 और 25 में 10 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज प्रणाली विकसित की जाएगी ताकि जलभराव की समस्या खत्म हो सके।



विशेष पिंक ट्रॉयलेट बनाएंगे



महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे, जिनमें सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और शिशु आहार कक्ष जैसी सुविधाएं देने की बात कही जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों, पार्कों और वॉकिंग ट्रैक पर बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड मकानों पर हाउस टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स और बिल्डिंग प्लान अप्रूवल जैसी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। 20 वर्षों से अधिक समय से रह रहे परिवारों को उनके मकानों और भूमि का कानूनी मालिकाना हक दिया जाएगा। कूड़े से बिजली बनाने के लिए विशेष संयंत्र की स्थापना की जाएगी और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

कांग्रेस सफाई और भ्रष्टाचार को बनाएगी मुद्दा
वहीं कांग्रेस ने निकाय चुनावों के लिए जारी घोषणा पत्र में शहर को गंदगी और प्रदूषण से मुक्त करने, ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी का विजन पेश किया था। इसके साथ ही भ्रष्टाचार से निजात दिलाने का संकल्प लिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार, रिहाइशी इलाकों से दूर कचरा प्रसंस्करण इकाइयां लगाना, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया को दुरुस्त करने, सिटी की सबसे बड़ी समस्या जलभराव से मुक्ति दिलाने की बात की है। इसके अलावा प्रॉपर्टी एनडीसी के लिए 3 दिन की समय सीमा में उपलब्ध कराने, मार्केट, बस अड्डों और पार्कों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed