पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Admissions under RTE begin in private schools, applications must be submitted by July 6

Ambala News: आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले शुरू, 6 जुलाई तक करना होगा आवेदन

Fri, 03 Jul 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 03 Jul 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Admissions under RTE begin in private schools, applications must be submitted by July 6
अंबाला। शिक्षा, संस्कृति एवं विकास के तहत हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अलाभकारी समूहों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो गई है जोकि 6 जुलाई रात 11:59:59 बजे तक चलेगी। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। दाखिले के लिए आयु सीमा 31 मार्च, 2026 तक नर्सरी के लिए 3 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार एलकेजी के तहत 4 वर्ष, जबकि यूकेजी के तहत 5 वर्ष तो वहीं, कक्षा 1 के लिए 6 वर्ष होनी चाहिए। अभिभावकों को परिवार पहचान पत्र और बच्चे के आधार कार्ड की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। आवेदकों को अपने घर के 0-1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल का चयन करना होगा। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को संबंधित ब्लॉक स्तरीय समिति के पास मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन

---
गलत जानकारी पर रद हो जाएगा दाखिला
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्तर पर जानकारी गलत पाई जाती है, तो दाखिला रद्द कर दिया जाएगा और अभिभावक पर कार्रवाई की जा सकती है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी भी तकनीकी समस्या या सवाल के लिए अभिभावक कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्प डेस्क नंबर 0172-5049801 पर कॉल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार आरटीआई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है जोकि 6 जुलाई तक चलेगी। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिल निजी स्कूलों में करवाना चाहते हैं तो वो विभागीय पोर्टल पर जरूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। अगर उन्हें कोई समस्या आती है तो वो हेल्प डेस्क या फिर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed