{"_id":"6a474dfc077e0cf24507ac92","slug":"private-bus-collides-with-pickup-truck-at-punjab-border-in-ambala-motorcyclist-killed-11-laborers-injured-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: पंजाब सीमा पर पिकअप से टकराई निजी बस, एक बाइक सवार की मौत; 11 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: पंजाब सीमा पर पिकअप से टकराई निजी बस, एक बाइक सवार की मौत; 11 मजदूर घायल
Fri, 03 Jul 2026 11:21 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:21 AM IST
सार
अंबाला में पंजाब सीमा के पास एक भीषण हादसे हो गया। जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सीमा के पास बसे सरसिनी गांव के समीप शुक्रवार सुबह 8 बजे अनियंत्रित पिकअप की निजी बस से टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों वाहनों के चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 11 मजदूर चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से आनन-फानन में घायलों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण फिलहाल शिनाख्त नहीं हो गई। सभी घायल लालडू में किराये के मकान में रहते हैं। जिनकी पहचान आशीष (24), सचिन (18), मनोज (28), बलवंत (18), विनोद (28), धर्मेंद्र पासवान (36), राजेंद्र (55), विकास(25), बलविंदर कुमार (40),ओम प्रकाश (27), समीर (18) के रूप में हुई। यह मजदूर लालडू की धागा फैक्टरी में काम करते हैं और रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद बस में सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन