पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Six CRPF personnel injured in an accident near Sonamarg tunnel

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह जवान घायल

Fri, 03 Jul 2026 10:44 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 03 Jul 2026 10:44 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का वाहन सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह जवान घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Six CRPF personnel injured in an accident near Sonamarg tunnel
सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार छह सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के निकट वाहन अचानक सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद टीम ने सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए गंड स्थित सीआरपीएफ कैंप में भेजा गया। फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed