पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date

अमरनाथ यात्रा शुरू: 'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना, तय तारीख पर ही मिलेगी यात्रा की अनुमति

Fri, 03 Jul 2026 11:48 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 03 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

Amarnath Yatra 2026: 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई प्रशासन ने श्रद्धालुओं से केवल अपनी पंजीकृत तिथि पर ही यात्रा करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए तय सीमा से पहले किसी को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर

विस्तार

पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए शुक्रवार से 57 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा विधिवत शुरू हो गई। सुबह तड़के श्रद्धालुओं का पहला जत्था पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग से 'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर
इससे पहले गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को रवाना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर
शुक्रवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था 201 वाहनों के काफिले में कश्मीर के आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर
इनमें 1,735 श्रद्धालु बालटाल और 2,130 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से यात्रा करेंगे। अब तक कुल 8,687 श्रद्धालु जम्मू से यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
 
Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर
इस बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अपनी पंजीकृत (रजिस्टर्ड) तिथि पर ही यात्रा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख से पहले किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बसित जरगर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या तय की गई है, ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो।

Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर
प्रशासन ने कहा कि अधिकांश श्रद्धालुओं ने पहले से ऑनलाइन और बैंक शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण कराया है, जबकि तत्काल (ऑन-द-स्पॉट) पंजीकरण की संख्या बेहद सीमित है।

Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बसित जरगर
बिना पंजीकरण या तय तारीख से पहले पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की गई है।
 
Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर
यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, आधार शिविरों और यात्रा मार्गों पर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की बड़ी तैनाती की गई है।

Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बसित जरगर
संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए हवाई सर्विलांस भी किया जा रहा है।
 
Amarnath Yatra 2026 Begins: Pilgrims First Batch Sets Off Amid Bam Bam Bhole Chants Entry on Registered Date
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर

उधर, जम्मू रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने यात्रा सुरक्षा की तैयारियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed