पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   LG Saxena launches employment-linked skill training programme for Ladakhi youth Leh

Leh-Ladakh: लद्दाख के युवाओं के लिए बड़ा मौका, रोजगार-आधारित स्किल ट्रेनिंग शुरू; एलजी ने किया कार्यक्रम लॉन्च

Fri, 03 Jul 2026 01:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 03 Jul 2026 01:55 PM IST
सार

लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने युवाओं के लिए रोजगार-आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके तहत 36 चयनित युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण के लिए दिल्ली भेजा गया है।

विज्ञापन
LG Saxena launches employment-linked skill training programme for Ladakhi youth Leh
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शुक्रवार को युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के तहत केंद्र शासित प्रदेश के सभी सात जिलों से चयनित 36 युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण के लिए नई दिल्ली भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

पहले बैच में 34 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं, जिन्हें लेह से दिल्ली स्थित जीएमआर वरलक्ष्मी सेंटर फॉर एम्पावरमेंट एंड लाइवलीहुड्स (सीईएल) के लिए रवाना किया गया। यहां उन्हें 2 से 3 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके बाद रोजगार दिलाने में सहायता भी प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुसार आधुनिक और व्यावहारिक कौशल देना है, ताकि उन्हें संगठित क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। खास बात यह है कि अधिकांश चयनित युवा पहली बार लद्दाख से बाहर प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं।

इस बैच में लेह, कारगिल, द्रास, जांस्कर, शाम, नुब्रा और चांगथांग क्षेत्रों के युवा शामिल हैं। उन्हें कंप्यूटर, डेटा विज़ुअलाइजेशन, लॉजिस्टिक्स, ग्राहक सेवा, ब्यूटी एंड स्पा, बैंकिंग, फूड प्रोडक्शन और फ्रंट ऑफिस जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण का पूरा खर्च जीएमआर समूह अपनी सीएसआर योजना के तहत वहन कर रहा है, जबकि प्रशासन ने यात्रा की व्यवस्था की है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कंपनियों के नेटवर्क के जरिए नौकरी दिलाने में भी मदद की जाएगी। उपराज्यपाल ने कहा कि युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ना लद्दाख के भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण निवेश है, जिससे आत्मनिर्भर और सक्षम कार्यबल तैयार किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed