सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the lunar eclipse ended, worship and Holika Dahan were performed.

Ambala News: चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद किया पूजन और होलिका दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
After the lunar eclipse ended, worship and Holika Dahan were performed.
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद किया पूजन और होलिका दहन - फोटो : चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद किया पूजन और होलिका दहन
विज्ञापन
करनाल। अधिकांश लोगों ने सोमवार रात्रि में ही होलिका दहन करना उचित समझा, जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंगलवार रात्रि में होलिका दहन किया।
Trending Videos

होलिका दहन से पूर्व लोगों ने अपने बच्चों के गले में फलों व ड्राई फ्रूट से बनी कंडी पहनाकर उन्हें होलिका माता की परिक्रमा करवाई। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चों की नजर दोष और नकारात्मक प्रभावों से रक्षा होती है। परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा करते नजर आए। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार, पुराने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, शिव कॉलोनी रजवाहा, जुंडला गेट सहित विभिन्न मोहल्लों में देर रात तक होलिका दहन का आयोजन किया गया। होलिका की अग्नि में लोगों ने गेहूं की बालियां, नारियल और अन्य सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed