सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike collides with car, youth dies, one seriously injured

Ambala News: कार से टकराई बाइक, युवक की माैत, एक गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car, youth dies, one seriously injured
कार से टकराई बाइक, युवक की माैत, एक गंभीर घायल - फोटो : कार से टकराई बाइक, युवक की माैत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटल पार्क के नजदीक हुआ हादसा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित अटल पार्क के नजदीक सोमवार रात को तेज रफ्तार कार के कट मारने से पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बुढ़ाखेड़ा गांव के सन्नी (19) की माैत हो गई, जबकि उसका साथी सोएब खान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को शवगृह पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सन्नी बैटरी की फैक्ट्री में काम करता था।

सोमवार रात को करीब साढ़े नाै बजे बुढ़ाखेड़ा निवासी सन्नी और उसका दोस्त सोएब करनाल शहर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित अटल पार्क के पास पीछे से तेज रफ्तार आई और बाइक के सामने कट मारते हुए ब्रेक लगा दिए। इससे सन्नी की बाइक कार के पीछे टकरा गई। कार चालक भागने लगा तो डिवाइडर में टकराने से कार का टायर फट गया। दोनों घायल दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टर ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोएब खान का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का इकलाैता बेटा था सन्नी

मृतक सन्नी की मां ने बताया कि सन्नी उनका इकलाैता बेटा था। पिता की कई साल पहले माैत हो चुकी है। सन्नी बैटरी की फैक्ट्री में काम करके परिवार का गुजारा करता था। अब सन्नी की माैत के बाद परिवार के पास कोई सहारा नहीं है। उनकी मां घर में अकेली रह गई है। मां ने बताया कि उन्होंने रात को सन्नी को जाने से रोका भी था। इसके बावजूद वह यह कहते हुए निकल गया कि अकेला नहीं, अपने दोस्त के साथ जा रहा है।



अटल पार्क के नजदीक हुए सड़क हादसे में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कार चालक को जांच में शामिल करके पूछताछ की जाएगी।

-सतीश कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-32,33 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed