फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger over non-arrest of female animal lover

Ambala News: महिला पशु प्रेमी की गिरफ्तारी न से रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Anger over non-arrest of female animal lover
अंबाला कैंट में सदर थाने के प्रभारी से मंत्रणा करते सिख समाज के लोग। संवाद
- कैंट थाने में दिया अल्टीमेटम, सोमवार तक गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महिला पशु प्रेमी वंशिका लांबा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कैंट के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने के कारण सिख समाज में रोष है। शनिवार को इसी मुद्दे को लेकर छावनी के एक गुरुद्वारा साहिब में सिख समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वंशिका लांबा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।
गुरुद्वारा साहिब में बैठक के बाद सिख समाज के लोग कैंट थाना पहुंचे और थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह से मुलाकात कर रोष जताया। थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है और सोमवार तक का समय मांगा है।
विज्ञापन

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक वंशिका लांबा सहित अन्य दो-तीन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो वे थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। समाज के लोगों का कहना है कि यह मामला उनके सम्मान से जुड़ा हुआ है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रूपिंदर सिंह, एसजीपीसी प्रतिनिधि नवजीत सिंह कोहली, परमिंदर सिंह पम्मी और ओंकार सिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुश प्रेमी की गिरफ्तारी को लेकर सिख समाज के लोग मिले थे। उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
- धर्मबीर सिंह, प्रभारी, कैंट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed