फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment in football and basketball, Narayangarh first in volleCantonment in football and basketball, Narayangarh first in volleyballyball

Ambala News: फुटबॉल और बॉस्केटबाॅल में छावनी, वॉलीबाल में नारायणगढ़ प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cantonment in football and basketball, Narayangarh first in volleCantonment in football and basketball, Narayangarh first in volleyballyball
अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मौजूद कैंट व सिटी की टीमें। संव
- खो-खो में छावनी, कबड्डी में नारायणगढ़ और हैंडबॉल में साहा के खिलाड़ी बने विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिला स्कूली खेलों के रोमांचक मुकाबले जारी हैं। सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल मुकाबलों में छावनी की टीम ने पहला तो सिटी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल व बॉस्केटबाल में छावनी तो वॉलीबाल में नारायणगढ़ ने बाजी मारी।
इसी प्रकार विभिन्न आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। बास्केटबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान अंबाला छावनी और द्वितीय स्थान अंबाला सिटी की टीम ने ने प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में विजेता अंबाला छावनी और उप-विजेता अंबाला शहर रहे। इसी प्रकार फुटबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले में अंबाला सिटी ने पहला और अंबाला छावनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वॉलीबाल में नारायणगढ़, खो-खो में छावनी प्रथम
वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में नारायणगढ़ ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साहा दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी नारायणगढ़ प्रथम और सुजालपुर द्वितीय स्थान पर काबिज रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में नारायणगढ़ ने शानदार प्रदर्शन कर पहला और शहजादपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में अंबाला छावनी प्रथम और शहजादपुर द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में शहजादपुर ने पहला और अंबाला-2 ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में अंबाला छावनी प्रथम और नारायणगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में अंबाला-2 ने प्रथम और अंबाला-1 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कबड्डी में नारायणगढ़ विजयी
कबड्डी प्रतियोगिता केअंडर-17 बालक वर्ग में नारायणगढ़ विजेता और अंबाला-2 उप-विजेता रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में नारायणगढ़ ने पहला और शहजादपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बराड़ा प्रथम और नारायणगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में नारायणगढ़ ने बाजी मारी और बराड़ा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं हैंडबॉल की तीनों श्रेणियों में साहा प्रथम और कैंट की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं। ताइक्वांडो की अलग-अलग श्रेणियों में हुए एकल मुकाबलों में आर्मी स्कूल के खिलाड़ियों ने दो श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें 78 और 51 भार वर्ग में राघवर व तेजवीर ने बाजी मारी। इसी प्रकार 73 भार वर्ग में एमएम इंटरनेशनल के आर्यन, 48 में जीएसएसएस रामपुर के राघव, 38 में सेंटपॅाल स्कूल के सौरभ और 35 भार वर्ग में क्रमश: डीएवी रिवरसाइड के ईशान और द एसडी विद्या के नमिश विजेता रहे।

अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मौजूद कैंट व सिटी की टीमें। संव

अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मौजूद कैंट व सिटी की टीमें। संव

अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मौजूद कैंट व सिटी की टीमें। संव

अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मौजूद कैंट व सिटी की टीमें। संव

अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मौजूद कैंट व सिटी की टीमें। संव

अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मौजूद कैंट व सिटी की टीमें। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed