फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3.50 crore defrauded by showing less land as more, two accused arrested

Ambala News: कम जमीन को ज्यादा बताकर 3.50 करोड़ ठगे, दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
3.50 crore defrauded by showing less land as more, two accused arrested
अंबाला सिटी के नग्गल थाने में मौजूद ठगी करने वाले दोनों आरोपी। पुलिस
आरोपियों ने एक ही जमीन का कई लोगों के साथ करा दिया इकरारनामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जनसूआ गांव में जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने कारवाई की है। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सदस्यों जनसुई गांव निवासी मनदीप सिंह उर्फ लाडी और जुरासी गांव पेहवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर खजान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कम जमीन को ज्यादा बताकर और एक ही जमीन के कई लोगों से इकरारनामे करा ठगी करते थे।

केस-1 : विक्रम सिंह से हड़पे करोड़ रुपये
कुरुक्षेत्र के जेएमडी प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स अर्बन एस्टेट सेक्टर-3 निवासी विक्रम सिंह ने थाना नग्गल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उन्हें जनसूआ गांव की जमीन का कम रकबा ज्यादा बताकर सौदा तय किया था और दो करोड़ रुपये ठगे थे। जांच में खुलासा हुआ कि इसी जमीन का इकरारनामा अन्य पक्षों से भी किया गया था। रकम ऐंठने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही पैसे लौटाए गए। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है। मुख्य आरोपी मनदीप सिंह उर्फ लाडी को काबू किया गया है।
विज्ञापन


केस-2 : यशपाल सिंह से 1.50 करोड़ ठगे
कुरुक्षेत्र की विष्णु कॉलोनी निवासी यशपाल सिंह को भी इसी तरह जाल में फंसाया और लगभग 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की। प्रॉपर्टी डीलर खजान सिंह, मनदीप सिंह व अन्य ने मिलकर कम जमीन को अधिक बताकर पीड़ित से मोटी रकम ठग ली। इस मामले में जुरासी गांव, पेहवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर खजान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य को भी काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed