{"_id":"6ab58cc4bcf9b8ab80073e1a","slug":"block-at-manwala-station-18-trains-to-remain-cancelled-ambala-news-c-36-1-amb1001-170119-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मानवाला स्टेशन पर ब्लॉक, 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मानवाला स्टेशन पर ब्लॉक, 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमृतसर-जालंधर रेल खंड पर स्थित मानवाला स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। कार्य के अंतिम चरण 25 से 27 सितंबर में नान-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के दौरान चंडीगढ़-अमृतसर और हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी सहित कुल 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसके अलावा, कई ट्रेनों को बीच रास्ते में (शॉर्ट टर्मिनेट) रोक दिया जाएगा और दर्जनों ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर चलाए जाएंगे। इससे आगामी दिनों में पंजाब और आसपास के राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मानवाला स्टेशन पर लंबे लूप के निर्माण और यार्ड मॉडिफिकेशन के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है। 21 से 25 सितंबर तक प्री-नान-इंटरलॉकिंग (पीएनआई) कार्य चल रहा है और 26 व 27 सितंबर को नान-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। 27 सितंबर को नए सिस्टम की कमिशनिंग होगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा 139 या एनटीईएस एप के जरिये ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें। स्टेशनों पर लगातार एनाउंसमेंट के जरिये यात्रियों को जानकारी दी जा रही है।
-- -
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 12411/12412 चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इसी प्रकार 12053/12054 हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 26 व 27 सितंबर, 14505/14506 अमृतसर-नंगलडैम-अमृतसर एक्सप्रेस 25 से 27 सितंबर, 14679/14680 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी 26 व 27 सितंबर, 14541/14542 चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 26 व 27 सितंबर, 74661/74662 अमृतसर-अटारी-अमृतसर पैसेंजर 25 से 27 सितंबर, 74603/74604/74605/74606 ब्यास-तरनतारन पैसेंजर गाड़ियां 25 से 27 सितंबर, 74685/74686 भगतांवाला-खेमकरण-भगतांवाला पैसेंजर 27 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
-- -- -
इन स्टेशनों पर रद्द होंगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 12497/12498 शान-ए-पंजाब नई दिल्ली-अमृतसर 26 और 27 सितंबर को अमृतसर जाने के बजाय जालंधर सिटी तक ही जाएगी और वहीं से वापस नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसी प्रकार 05735/05736 कटिहार-अमृतसर भी शुक्रवार को जालंधर सिटी तक ही संचालित होगी। 74654/74655 डेरा बाबा नानक-अमृतसर 27 सितंबर तक वेरका स्टेशन तक ही चलाई जाएगी। 64551/64552 लुधियाना-छेहरटा 26 और 27 सितंबर को तराई स्टेशन तक चलेगी।
-- -- -
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22429/22430 पठानकोट-दिल्ली, यह ट्रेन पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी, जिस कारण अमृतसर, ब्यास और जालंधर सिटी स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मू तवी, यह ट्रेन जालंधर-मुकेरियां-पठानकोट रूट से डायवर्ट रहेगी। अमृतसर आने-जाने वाली 18104 अमृतसर-टाटा, 22424 अमृतसर-गोरखपुर, 12029 दिल्ली-अमृतसर शताब्दी और 12317 कोलकाता-अमृतसर जैसी गाड़ियों को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर मार्ग से निकाला जाएगा।
-- -- -
इन ट्रेनों के समय में बदलाव
ट्रेन नंबर 14650/14674 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 26 व 27 सितंबर को अमृतसर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 30 मिनट (150 मिनट) की देरी से रवाना होगी। वहीं 22424 अमृतसर-गोरखपुर 27 सितंबर को 2 घंटे की देरी से, 12380 अमृतसर-सियालदह 27 सितंबर को 3 घंटे 5 मिनट की देरी से, 54614 पठानकोट-अमृतसर 26 और 27 सितंबर को पठानकोट से 4 घंटे की देरी से चलेगी।