फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway recruitment fraud in Ambala: AI camera catches 7 imposters in 3 days; two escape

अंबाला में रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा: एआई कैमरे ने तीन दिन में पकड़े सात मुन्नाभाई, दो फरार हुए; दो पर केस

Fri, 25 Sep 2026 03:54 PM IST
Naveen हरिंदर पाल सिंह, अंबाला
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला Published by: Naveen Updated Fri, 25 Sep 2026 03:54 PM IST
सार

पड़ाव थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि सतीश 22 सितंबर को अभ्यर्थी दीपक के स्थान पर परीक्षा में शामिल हुआ था। 23 सितंबर को वह फिर से सतीश कुमार के स्थान पर दौड़ लगाने पहुंच गया। रेलवे से दोनों अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड मांगा गया है ताकि दोनों की धरपकड़ की जा सके।

विज्ञापन
Railway recruitment fraud in Ambala: AI camera catches 7 imposters in 3 days; two escape
उत्तर रेलवे के अंबाला छावनी स्थित रेलवे स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे ने भर्ती परीक्षा में पहली बार एआई कैमरों की मदद से एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। उत्तर रेलवे के अंबाला छावनी स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान तीन दिन में सात मुन्नाभाई पकड़े गए हैं, जबकि दो भाग निकले हैं। ये सभी दूसरों के नाम पर दौड़ में शामिल हुए थे। तीन दिन में लगातार 3 मामले सामने आने से रेलवे विभाग में अफरातफरी है। दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है, अन्य 5 के खिलाफ जांच जारी है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ यानी आरआरसी की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


कैमरे से खुली पोल, अलग-अलग शहरों में दी थी परीक्षा
मंडल कार्यालय अंबाला छावनी के अधिकारियों के अनुसार, रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से 22 से 28 सितंबर 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें 35 किग्रा भार उठाकर 100 मीटर और 1000 मीटर की दौड़ कराई जा रही है। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी कर रही प्राइवेट एजेंसी के एआई कैमरों के डेटा और बायोमीट्रिक मिलान के दौरान 24 सितंबर को यह बड़ा खुलासा हुआ। पहले मामले के तहत राजस्थान के अलवर के नजदीक रूपबास गांव निवासी गिरराज मीना अंबाला में परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि यह आरोपी इससे पहले 5 सितंबर 2026 को नागपुर में राहुल मीना नामक उम्मीदवार के नाम पर शारीरिक दक्षता परीक्षा दे चुका है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि राहुल मीना उसकी बुआ का लड़का है। इसी प्रकार दूसरे मामले के तहत उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, शाहपुर गांव निवासी संदीप कुमार यादव भी एआई चेकिंग की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इसने 6 सितंबर 2026 को रतलाम (मध्य प्रदेश) में अपने रिश्तेदार अभिषेक की जगह जाकर परीक्षा दी थी। इसके अलावा बुधवार को जांच में सामने आया कि 22 सितंबर को हिसार की जाखल रेलवे कॉलोनी निवासी सतीश ने अपने दोस्त दीपक के स्थान पर परीक्षा दी। इसके बाद 23 सितंबर को खुद अपनी परीक्षा देने पहुंच गया और पकड़ा गया। इस दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद सतीश मौके से ही भाग निकला।

तीन संदिग्ध काबू

वहीं, शुक्रवार को भर्ती के दौरान एक बार फिर तीन युवकों का संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है। तीनों भी एआई कैमरे की गिरफ्त में आए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों संदिग्ध भी किसी अन्य की जगह शारीरिक दक्षता परीक्षा में बैठ चुके हैं। हालांकि प्राथमिक चरण में रेलवे अभी अपने स्तर पर जांच कर रही है। इस संबंध में जल्द ही तीसरी शिकायत पुलिस में दी जाएगी। 

रेलवे प्रशासन सख्त, प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक अंबाला द्वारा गठित तीन वरिष्ठ अधिकारियों की समिति हरकत में आई। सेंटर इंचार्ज सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के निर्देश पर समिति सदस्य सह सहायक कार्मिक अधिकारी सुरेश कुमार ने पड़ाव थाना अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर सख्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और एआई कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

छल/प्रतिरूपण व धोखाधड़ी के तहत दो पर प्राथमिकी दर्ज

उत्तर रेलवे के सहायक कार्मिक अधिकारी सुरेश कुमार की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने छल/प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी की धारा 319(2) और 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पड़ाव थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि सतीश 22 सितंबर को अभ्यर्थी दीपक के स्थान पर परीक्षा में शामिल हुआ था। 23 सितंबर को वह फिर से सतीश कुमार के स्थान पर दौड़ लगाने पहुंच गया। रेलवे से दोनों अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड मांगा गया है ताकि दोनों की धरपकड़ की जा सके। वहीं, दूसरे मामलों का घटनास्थल रतलाम है। इसलिए डीडीआर काटकर रतलाम भेजी जा रही है।

ऐसे काम करता है एआई कैमरा

सरकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए भर्ती बोर्डों ने अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से लैस कैमरों को इस्तेमाल शुरु कर दिया है। हाईटेक तकनीक से लैस ये कैमरे फर्जीवाड़ा रोकने और मुन्नाभाइयों को पकड़ने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जोकि बॉयोमेट्रिक सिस्टम से जुड़े रहते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही एआई कैमरा अभ्यर्थी के चेहरे को स्कैन कर उसके आधार डेटा और आवेदन पत्र में लगी तस्वीर से मैच करता है। अगर चेहरे के नैन-नक्श में थोड़ा भी अंतर मिलता है, तो सिस्टम तुरंत रेड सिग्नल दे देता है।

अधिकारी के अनुसार
अंबाला मंडल के रेलवे स्टेडियम में ग्रुप डी के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहली बार एआई कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मदद से फर्जीवाड़े के कुछ मामले सामने आए हैं। इन मामलों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। -विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed