{"_id":"6a4d6d4f846062dea60dccfa","slug":"chargesheet-prepared-against-dr-shailendra-ambala-news-c-45-1-kur1010-157451-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डॉ. शैलेंद्र के खिलाफ चार्जशीट की गई तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डॉ. शैलेंद्र के खिलाफ चार्जशीट की गई तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी परामर्श चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र शैली के खिलाफ थाना केयूके पुलिस ने जांच लगभग पूरी कर ली है। पुलिस ने मामले की चार्जशीट भी तैयार कर ली है। अब जल्द ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 193 के तहत अदालत में चालान पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना प्रभारी सुरेंद्र व उनकी टीम चालान दाखिल करने से पहले केस डायरी, गवाहों के बयान, मेडिकल एवं फॉरेंसिक साक्ष्य सहित पूरे जांच रिकॉर्ड का अंतिम परीक्षण कर रही है। जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या कानूनी कमी न रह जाए, जिससे आरोपी को किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना बने।
जांच के दौरान एकत्र किए गए सभी दस्तावेज और साक्ष्यों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। अभियोजन पक्ष को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पहलू का कानूनी मानकों के अनुरूप परीक्षण किया जा रहा है, ताकि अदालत में आरोपपत्र को तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस बात को ध्यान में रखकर जांच को पूरी तेजी के साथ पूरा किया है कि आरोपी जमानत याचिका न लगा सके। उन्होंने बताया कि था कि पुलिस के पास मामले का चालान पेश करने का 90 दिन का समय होता है लेकिन फिलहाल मामले को 37 दिन ही हुए है।
वह इन 37 दिनों में पुलिस ने मामले की जांच लगभग पूरी कर ली है। अब निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होते ही आरोपपत्र फास्ट ट्रेक कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। इसके बाद मामले की सुनवाई न्यायालय में आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि मामले की जल्द सुनवाई पूरी करवा आरोपी को सजा दिलवाई जाए। संवाद