{"_id":"6a103642f133351eef0eae39","slug":"decomposed-bodies-of-two-sisters-found-in-locked-house-in-ambala-had-not-stepped-out-for-15-days-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में सनसनीखेज वाला मामला: बंद मकान में मिले 2 सगी बहनों के गले-सड़े शव, 15 दिन से नहीं निकली थीं बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में सनसनीखेज वाला मामला: बंद मकान में मिले 2 सगी बहनों के गले-सड़े शव, 15 दिन से नहीं निकली थीं बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: Naveen
Updated Fri, 22 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतका अंजना कश्यप 40 तो मानु कश्यप 45 साल की थी व माता पिता के देहांत के बाद दोनों घर में रहती थी। मानु मानसिक रूप से परेशान थी तो अंजना उसकी देख रेख करती थी।
घटना वाला मकान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कैंट के प्रीत नगर इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बंद मकान से दो सगी बहनों के गले-सड़े शव मिले हैं। बदबू फैलने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया है। इस मकान में रहने वाली दोनों बहनें करीब 15 दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थी।
Trending Videos
मृतका अंजना कश्यप 40 तो मानु कश्यप 45 साल की थी व माता पिता के देहांत के बाद दोनों घर में रहती थी। मानु मानसिक रूप से परेशान थी तो अंजना उसकी देख रेख करती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनका किसी से कोई ज्यादा मिलना-जुलना नहीं था और वह घर से बाहर भी बेहद कम निकलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर का मंजर देख दहल गए लोग
जब पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई तो अंदर का मंजर झकझोर देने वाला था। दोनों बहनों के शव बुरी तरह गल चुके थे। घर के भीतर भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए डायपर के ढेर लगे हुए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बहनें बेहद लाचारी और खराब परिस्थितियों में जीवन बसर कर रही थीं। मौत की सूचना के बाद कोई परिवार के लोग नहीं आये। पुलिस पड़ोसियों के बयान पर लावारिस बहनों का पोस्टमार्टम करवा रही है।