सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   co and health department clerk arrest in vigilance action against corruption rohtas bihar news

Bihar: पटना से आई निगरानी टीम ने रोहतास में खोली भ्रष्टाचार की पोल, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सीओ और लिपिक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: रोहतास जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को 20 हजार रुपये और सदर सीओ आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

co and health department clerk arrest in vigilance action against corruption rohtas bihar news
निगरानी की गिरफ्त में सीओ और लिपिक
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पटना से आई दो टीमों ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की दो अलग-अलग टीमों ने जिले में एक के बाद एक छापेमारी कर दो बड़े अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। निगरानी विभाग के इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से रोहतास के पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकार की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।



सिविल सर्जन कार्यालय का लिपिक बीस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
निगरानी टीम की पहली कार्रवाई सासाराम के सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में हुई। यहाँ पदस्थापित लिपिक सतीश कुमार को निगरानी की टीम ने बीस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। निगरानी डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी लिपिक सतीश कुमार संझौली प्रखंड के पीएचसी में पदस्थापित प्रखंड लेखा प्रबंधक सुनीता कुमारी से मनचाही पोस्टिंग के बदले रिश्वत की मांग कर रहा थे, जिसे निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर सीओ तीन लाख रुपए के साथ गिरफ्तार
निगरानी ब्यूरो की दूसरी और बड़ी कार्रवाई सदर अंचल कार्यालय में हुई। यहाँ तैनात सदर अंचल अधिकारी आकाश कुमार रौनियार को निगरानी टीम ने जमीन से जुड़े एक मामले में तीन लाख रुपए की भारी-भरकम घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। निगरानी डीएसपी पवन कुमार के अनुसार अंचलाधिकारी के खिलाफ राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार ने निगरानी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जमीन के दाखिल खारिज को लेकर सीओ आकाश रौनियार के साथ छः लाख रुपए में मामला तय हुआ था, लेकिन तीन लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए को शुक्रवार को गिरफ्तार हो गए। हालांकि सीओ ने अपने किराए के आवास पर एक कर्मी सोनू कुमार के माध्यम से रिश्वत की रकम ली है, जिसके बाद निगरानी ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके सीएस कार्यालय पर निगरानी का एक्शन, 20 हजार लेते ही पकड़ा गया लिपिक

प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
दरअसल शुक्रवार को जिले में एक हीं दिन हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने रोहतास प्रशासन की नींद उड़ा दी है। दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई, जहाँ उनसे मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के इस कड़े कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed