{"_id":"6a103b6c3ccc6ed1a0026ca4","slug":"muzaffarpur-bihar-news-pakistani-arms-smuggler-shahzad-bhatti-network-accused-arrested-suspicious-materials-recover-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4310099-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पाकिस्तान के लिए काम करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार, हथियार तस्कर शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जुड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पाकिस्तान के लिए काम करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार, हथियार तस्कर शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जुड़ा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: बिहार एटीएस ने मुजफ्फरपुर से मोहम्मद मुस्तफा नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित हथियार तस्कर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के संपर्क में था। आरोपी के मोबाइल से संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें, वीडियो और देश विरोधी डिजिटल सामग्री बरामद हुई है।
बिहार एटीएस करवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कुख्यात हथियार तस्कर से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एटीएस को मिली सूचना के बाद देश की सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला मोहम्मद मुस्तफा भारत विरोधी ताकतों के लिए काम कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित कुख्यात हथियार तस्कर शहजाद भट्टी गैंग और उसके सहयोगियों के लगातार संपर्क में था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से करता था संपर्क
आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्स के माध्यम से उनके लिए गतिविधियां संचालित कर रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद बिहार एटीएस ने जिले के बोचहा प्रखंड के गरहा थाना के रतनपुर गांव में छापेमारी कर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में मोहम्मद मुस्तफा, पिता मोहम्मद सागीर, को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल जांच में मिले देश विरोधी डिजिटल साक्ष्य
एटीएस की टीम ने गिरफ्तार आरोपी के पास से कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के मोबाइल फोन में देश की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने से जुड़ी सामग्री मौजूद थी। बिहार एटीएस की तकनीकी टीम ने मोबाइल फोन की गहन जांच में कई आपत्तिजनक और देश विरोधी सामग्री बरामद की है।
Trending Videos
पाकिस्तानी हैंडलर्स से लगातार संपर्क में था आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा, चैट बैकअप और एक्टिव मैसेजिंग एप्लिकेशन की जांच के दौरान पता चला कि मोहम्मद मुस्तफा लगातार पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी राणा हुनैन के संपर्क में था। आरोपी भारत की कई गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में जुटा हुआ था।
संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें और वीडियो बरामद
एटीएस की जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से भारत के कई संवेदनशील और रणनीतिक महत्व के स्थलों के वीडियो, तस्वीरें और अन्य डिजिटल सामग्री बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों के वीडियो और फोटो बनाकर उनकी सटीक लोकेशन पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ साझा करता था।
कई बिंदुओं पर जांच जारी
बिहार एटीएस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान आरोपी के यात्रा इतिहास, डिजिटल उपकरणों, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर विश्लेषण किया जा रहा है। इसके साथ ही उसके संभावित सहयोगियों, नेटवर्क की व्यापकता और विदेशी फंडिंग की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: सचिवालय के बाद अब सीएम हाउस के पास मिली प्रतिबंधित बोतलें, विपक्ष ने कहा-खोल दीजिए शराब
देशद्रोह और जासूसी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज
प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ जासूसी, देश विरोधी गतिविधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।