सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor ban in Bihar Liquor bottles recovered near cm house five deshratna marg patna bihar police bihar news

Liquor Ban in Bihar: सचिवालय के बाद अब सीएम हाउस के पास मिली प्रतिबंधित बोतलें, विपक्ष ने कहा-खोल दीजिए शराब

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 22 May 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार में शराब पूर्णरूपेण प्रतिबंधित है। इसको लेकर शराब की खेप को हजारों बार बिहार पुलिस ने जब्त करते हुए कार्रवाई की है। लेकिन आज शराब की कई बोतलें सीएम हाउस के पास से बरामद हुई हैं, जिसके बाद अब विपक्ष सवाल उठा रही है। 

Liquor ban in Bihar Liquor bottles recovered near cm house five deshratna marg patna bihar police bihar news
शराब की बोतलों को जब्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में शराब बंदी है यानी बिहार में शराब पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित है, इसके बाद भी शराब की बोतलें खुलेआम देखी जा रही हैं। आज हैरान करने वाली एक तस्वीर नजर आई जिसमें सीएम हाउस के पास एक दो नहीं बल्कि कई शराब कि बोतलें बरामद हुई। शराब की बोतलें मिलते ही अब यह चर्चा का विषय बना गया है। मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की बोतलें मिलने से पहले सचिवालय के अंदर कार्यालय के गेट के पास भी तीन शराब की बोतलें देखी गई थी। फ़िलहाल मुख्यमंत्री आवास 5 देशरत्न मार्ग के पास काफी मात्रा में शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। इस संबंध में पुलिस जांच करने की बात कह रही है।


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश-वज्रपात का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान दस खाली बोतलें हैं और दो अन्य टूटी हुई शराब की बोतलें बरामद हुई। उन्होंने कहा कि अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और फिर आरोपों आरोपियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: फिर बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला; सूची में राजेन्दर से सीमा तक, देखें अपडेट

इसको लेकर अब विपक्ष ने मुख्यमंत्री आवास के पास और सचिवालय के अंदर शराब की खाली बोतलों के मिलने पर सवाल उठा रहा है। इस संबंध में आई पी गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की बोतलों का इस तरह से मिलना मुख्यमंत्री के शासनकाल पर खुला तमाचा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर में शराब मिलता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है। लेकिन वही बड़े-बड़े अधिकारी और नेता जब शराब का सेवन करते हैं इसके बाद ही पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाती है। मुख्यमंत्री के आवास के पास शराब का यौन मिलन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शासनकाल पर करारा तमाचा है। उनके कार्यालय और आवास के पास शराब की बोतलों का मिलना निश्चित रूप से उनके लिए एक चुनौती है।


 विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि शराब बंदी का में विरोध करता हूं और मैं कहता हूं सरकार से की शराब को खोलिए। इससे दो फायदे होंगे। पहला फायदा होगा कि राजस्व में वृद्धि होगी और दूसरा फायदा यह होगा जो आज के युवा जो सुख नशा की और दौड़कर अपनी जिंदगी को नर्क बना रहे हैं, शराब के खुलने से शायद यह नौबत नहीं आएगी। उन्होंने कहा किया है एक बड़ी साजिश है जिसके तहत युवाओं के घरों तक सूखा नशा पहुंचाया जा रहा है। कोई शासक धर्म और  देशभक्ति का छद्म नशा पहनाकर सत्ता तक पहुँचता है तो उनको पता है कि यह धर्म औरछद्म राष्ट्रभक्ति का जो नशा पिलाया उसका पीरियड दस वर्षों का ही होता है। और जब 10 वर्षों के बाद वह नशा उतरेगा तो वह खुद समझने लगेगा। इसलिए ड्राई ड्रग्स को बड़ी तरीके से देश के कोने-कोने तक पहुंचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed