Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश-वज्रपात का अलर्ट
Bihar Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा का असर बना रह सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में मौसम का असर ज्यादा गंभीर रहने की आशंका है। यहां तेज गर्म हवा और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। प्रशासन ने लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
उधर सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज और पश्चिम चंपारण जिलों में मौसम बदलने के संकेत हैं। इन इलाकों में मेघगर्जन, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन उमस और तेज धूप से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से बचाव करने, अधिक पानी पीने और धूप में निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।
2026 IPL : आईपीएल में 'बेमिसाल बिहार' टीम! बेशर्त सहयोग के लिए किस बिजनेसमैन ने हाथ बढ़ाया?
बिहार में दो तरह का मौसममौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मधुबनी जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहा।
कहां कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिले के डेहरी में दर्ज किया गया। वहीं बिहार का अधिकतम तापमान 31.5 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस सहरसा जिले के अगवानपुर में रिकॉर्ड किया गया। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 23.3 से 28.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया तेज हवाओं ने भी कई जिलों में असर दिखाया। भागलपुर जिले में अधिकतम हवा की रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
कहां-कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो मधुबनी जिला सबसे आगे रहा। झंझारपुर में 95.2 मिमी, लखनौर में 71 मिमी, बसोपट्टी में 54 मिमी और जयनगर में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दरभंगा के तारडीह में 30 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 26 मिमी और उदाकिशुनगंज में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई।