सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Thief Breaks Into Locked House, Steals Jewellery Worth Rs 16 Lakh, Nabbed in 24 Hours

Sehore News: ताला तोड़कर सूने घर में घुसा चोर, 16 लाख के जेवर उड़ाए, पुलिस ने 24 घंटे में शिकंजे में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
बढ़ियाखेड़ी इलाके में सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का वैज्ञानिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 16 लाख रुपये के जेवर और नगदी बरामद की है।
loader
Sehore News: Thief Breaks Into Locked House, Steals Jewellery Worth Rs 16 Lakh, Nabbed in 24 Hours
सूने मकान में चोरी से मचा था हड़कंप - फोटो : credit

विस्तार

शहर के बढ़ियाखेड़ी इलाके में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल था, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।


पूरे मामले में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे।


पुलिस के अनुसार फरियादी कार्तिक राय पिता महेश राय निवासी बढ़ियाखेड़ी ने 20 मई को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे 16 मई को परिवार सहित दमोह जिले में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 19 मई की रात जब परिवार वापस लौटा तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नगद गायब थे। 

ये भी पढ़ें: Tikamgarh News: ओरछा घूमने आए दो नाबालिगाें की जामनी नदी में डूबने से हुई मौत, घंटों मशक्कत के बाद शव बरामद

चोरी की गंभीर वारदात को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और तकनीकी डाटा का विश्लेषण किया गया। साथ ही क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। लगातार जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच ने पूरे मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अंकित दीक्षित पिता विजय दीक्षित (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, हार, कान के टॉप्स, टीका, अंगूठी, चेन, चार सोने के कंगन, चार चांदी की पायल और 9500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करता था। जब घर में कोई नहीं होता था, तब वह मौका देखकर ताला तोड़कर अंदर घुस जाता और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी चोरी की अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

चोरी की वारदात का खुलासा होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर अच्छा काम किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घर सूना छोड़ने की स्थिति में आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना जरूर दें तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed