{"_id":"6a0fecc5cb6367f6e702eca1","slug":"mp-rajya-sabha-elections-2026-election-process-begins-for-three-rajya-sabha-seats-in-madhya-pradesh-voting-o-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Rajya Sabha Elections 2026: मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Rajya Sabha Elections 2026: मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान
Fri, 22 May 2026 11:14 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 22 May 2026 11:14 AM IST
सार
मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। इन सीटों पर 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। वहीं, चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर जून महीने में मतदान कराया जाएगा। आयोग के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी होगी, जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: नौतपा से पहले ही तपने लगा एमपी, कई जिलों में आग उगलती गर्मी, चार जिलों में लू का रेड अलर्ट
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें भाजपा के जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शामिल हैं। इन तीनों सीटों का कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है। राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या के मान से दो सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के पास जाना तय है। कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान को लेकर सत्ता पर आसीन भाजपा कांग्रेस की तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि तीसरी सीट उसके लिए आसान नहीं हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राज और नीति: प्रदेश अध्यक्ष का इनकार, मंत्रिमंडल में फेरबदल के फिर भी हैं आसार
बता दें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो रहा है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कुरियन केरल की कांजिराप्पल्ली सीट से चुनाव लड़े थे, जहां वे तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार से करीब 29 हजार वोटों से हार मिली।