फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Giribala's lawyer irritated by questions related to Twisha Sharma death Case starts acting in front of camera

Twisha Sharma Case: त्विषा की मौत से जुड़े सवालों से तिलमिलाए गिरिबाला के वकील, मीडिया पर निकाला गुस्सा

Fri, 22 May 2026 04:28 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 04:28 PM IST
सार

Bhopal: त्विषा शर्मा मौत मामले के बारे में मीडिया से बात करते हुए त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के वकील जॉर्ज कार्लो अपना आपा खो बैठे और कैमरे के सामने नाराजगी जताते हुए कार पर हाथ मारने लगे।  

विज्ञापन
Giribala's lawyer irritated by questions related to Twisha Sharma death Case starts acting in front of camera
गिरिबाला सिंह के वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

त्विषा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। मामले को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच गिरिबाला के वकील जॉर्ज कार्लो शुक्रवार को गिरिबाला से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। गिरिबाला से मुलाकात के बाद जब वह घर से बाहर निकल रहे थे तभी मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और सवाल करने लगे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनका गुस्सा कैमरे में कैद हो गया।


मीडिया के सवालों पर भड़के वकील
गिरिबाला सिंह के वकील जॉर्ज कार्लो से जब त्विषा शर्मा की मौत को लेकर सवाल पूछे गए तो वह नाराज हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और सवालों पर आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बात सार्वजनिक करना जरूरी नहीं होता और जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।
विज्ञापन


कैमरे के सामने कार पर निकाला गुस्सा
मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक वकील का गुस्सा बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी के पैर पड़ जाने से वह और ज्यादा नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही अपनी कार के बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू कर दिया और इसका बहाना बनाकर वह मौके से चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिबाला की प्रतिक्रिया लेने पहुंची थी मीडिया की टीम
दरअसल, राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद भोपाल के बागमुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरीबाला सिंह के निवास पर मीडिया उनकी प्रतिक्रिया लेने पहुंची थी। गिरीबाला सिंह घर से निकलकर कार में बैठ गईं, लेकिन उनके अधिवक्ता एनोस जॉर्ज मीडिया के सवालों पर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तीखी बयानबाजी की।  

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा का दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट के आदेश

सीबीआई जांच का किया स्वागत
हालांकि जॉर्ज कार्लो ने मामले की सीबीआई जांच का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस केस को लेकर कई तरह की बातें फैल रही हैं, इसलिए स्वतंत्र जांच एजेंसी का काम करना जरूरी है।


हाईकोर्ट ने दिए दोबारा पोस्टमार्टम के निर्देश
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने त्विषा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार और गिरिबाला सिंह को नोटिस भी जारी किया है। जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 25 मई को तय की गई है।

परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सीबीआई जांच और दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश के बाद गिरिबाला सिंह के परिवार की कानूनी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। जांच एजेंसियां अब मामले के हर पहलू की गहराई से पड़ताल करेंगी। ऐसे में आने वाले दिनों में केस में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed