सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   twisha-sharma-case-highcourt-orders-re-postmortem-aiims-delhi-team-bhopal

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा का दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर हाईकोर्ट ने त्विषा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए हैं।अब दिल्ली एम्स की टीम दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। वहीं गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने को लेकर राज्य सरकार की तरफ से याचिका लगाई गई। इसमें गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया गया है। वहीं त्विषा के पति समर्थ सिंह के वकील ने कहा कि समर्थ सिंह भोपाल सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करके जमानत याचिका लगाएंगे। 

twisha-sharma-case-highcourt-orders-re-postmortem-aiims-delhi-team-bhopal
त्विषा शर्मा दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को त्विषा केस से संंबंधित तीन याचिकाओं में सुनवाई हुई। इसमें से एक याचिका त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने से संबंधित थी। इस याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। पोस्टमार्टम भोपाल में दिल्ली एम्स की टीम करेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा।



इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। त्विषा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। अब दिल्ली एम्स की टीम त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं, राज्य सरकार की तरफ से  जबलपुर हाईकोर्ट में दूसरी याचिका त्विषा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत को रद्द करने के लिए लगाई गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने  गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मई को होगी। 

तीसरी याचिका त्विषा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत को लेकर थी। बाद में इसे समर्थ सिंह के वकीलों ने वापस ले लिया। समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि समर्थ सिंह भोपाल के सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करेंगे। वहां उनकी जमानत के लिए याचिका लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed