सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man stabbed during reception in ambala cantt

Ambala: मातम में बदलीं रिसेप्शन की खुशियां, पुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद  हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के सोनू(22) के रूप में हुई।

Man stabbed during reception in ambala cantt
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस में रविवार रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
Trending Videos


इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद  हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के सोनू(22) के रूप में हुई। जबकि सिटी दुर्गा नगर निवासी भूपिंदर (20) घायल व जसराज(19) को रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू व भूपिंदर दोस्त जसराज के साथ समारोह में आये हुए थे। पार्किंग में जसराज उर्फ जस्सा को पुरानी रंजिश के चलते 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया था। तीनों के एक एक चाकू लगा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed