सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Video of a sand-laden tractor performing stunts goes viral; video shot in the middle of a river

MP: अवैध रूप से रेत लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का खतरनाक स्टंट, रेत माफिया के हौसले कौन कर रहा बुलंद? देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 10:55 AM IST
Video of a sand-laden tractor performing stunts goes viral; video shot in the middle of a river
शहडोल जिले में रेत का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से लोड रेत के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैतपुर क्षेत्र की कुनुक नदी से रेत लोड ट्रैक्टर का इंजन आगे उठाकर स्टंट किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह वीडियो अरुण कुमार साहू नामक व्यक्ति द्वारा अपनी सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है, जो सोमवार सुबह वायरल हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर इंजन का अगला हिस्सा उठाकर स्टंट किया गया, जो न केवल अवैध उत्खनन को दर्शाता है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी खतरा है।स्टंट के दौरान इंजन में कुछ और लोग भी चालक के अलावा बैठे नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि अरुण कुमार साहू के खिलाफ पूर्व में भी अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। पिछले वर्ष भी उसने नदी से ट्रैक्टर में मजदूरों द्वारा रेत लोड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई थी और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया से हटा लिया गया था।

ये भी पढ़ें- Live MP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन, इस पर होगा मतदान; सियासी टकराव के चलते हंगामे के आसार

इस पूरे मामले में जैतपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखा है, लेकिन यदि वीडियो में अवैध गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पहले भी खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिले में रेत माफियाओं को किसी का डर नहीं रह गया है। यदि प्रशासन का खौफ होता तो खुलेआम अवैध रेत लोड ट्रैक्टर के साथ स्टंटबाजी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की हिम्मत नहीं होती। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में गायक नीरज श्रीधर के गीतों पर झूमे श्रोता

23 Feb 2026

VIDEO: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

23 Feb 2026

VIDEO: लाइन हाजिर सिपाही की लगाई वीआईपी में ड्यूटी, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित

22 Feb 2026

VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की तड़प-तड़पकर मौत

22 Feb 2026

VIDEO: भक्ति के रंग में रंगा सांखी अलवई, कथा में झूमे श्रद्धालु

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती की गाड़ी रोकी, लूट का आरोप

22 Feb 2026

VIDEO: लीडर्स आगरा ने किया 22 विभूतियों को सम्मानित

22 Feb 2026

VIDEO: बजाजा सेवा सदन के पुनर्निर्माण की रखी आधारशिला

22 Feb 2026

VIDEO: ब्रह्मा के मानस पुत्रों की कथा सुनाई

22 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में बोले संत- समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

22 Feb 2026

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी के मंच पर आते ही तालियों से गूंजा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा में खचाखच भरा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: मेरठ मेट्रो का पहला सफर, दिल्ली से बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचे यात्री, बोले...थैंक यू मोदी जी

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा खत्म होते ही दिल्ली रोड जाम

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी का भाषण शुरू होते ही बढ़ी भीड़

22 Feb 2026

Meerut: पहले दिन बड़ी संख्या में मेरठ मेट्रो का सफर करने पहुंचे लोग, बेगमपुल स्टेशन पर मेले सा माहौल

22 Feb 2026

Meerut: मोहीउद्दीनपुर में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए स्कूली बच्चे

22 Feb 2026

कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल

22 Feb 2026

Chhatarpur News: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सियासत तेज, अखिलेश यादव बोले- हम कब आ जाएं

22 Feb 2026

पतंगों व चाइनीज मांझे की चरखियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

22 Feb 2026

Morena News: यहां कोई माफिया नहीं… मैं उनके पक्ष में हूं, चंबल में रेत माफियाओं को लेकर कृषि मंत्री का बयान

22 Feb 2026

Kotputli-Behror News: 75 मीटर नियम के विरोध में व्यापारियों की हुंकार, 25 फरवरी को निर्णायक रैली का एलान

22 Feb 2026

चार किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

22 Feb 2026

शांति और सद्भभावना का संदेश लेकर नगर पहुंची कार रैली

22 Feb 2026

राजधानी मार्ग पर दो किलोमीटर लगा लंबा जाम, पैदल निकले राहगीर

22 Feb 2026

अलीगढ़ में हुए हिंदू सम्मेलन में तलवारबाजी का गजब प्रदर्शन

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed